फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ड्राइवर ने चलाई 130 किमी की रफ्तार से कार, पुलिस वाहन को भी छोड़ा पीछे

Thu, 12 Nov 2020 07:12 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर मैनचेस्टर
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार... - फोटो : twitter
विज्ञापन

अक्सर हम देखते हैं कि लोग सड़कों पर तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी चलाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। पुलिस के कड़े नियम भी ऐसे लोगों पर लगाम लगाने पर नाकाम रहते हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला ग्रेटर मैनचेस्टर की सड़कों पर दिखाई दिया। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक शराबी ड्राइवर कई ट्रकों को ओवरटेक कर रहा है और अपनी कार को 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चला रहा है।

गश्ती पुलिस ने ड्राइवर का पीछा कर उस व्यक्ति को ड्रिंक-ड्राइव केस में गिरफ्तार कर लिया। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने पुष्टि की कि वह नशे में था और साथ ही पुलिस ने चालक पर कई अपराधों का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने शराब इतनी पी थी, उसने पुलिस कार को भी पछाड़ दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद यह वायरल हो गया, लोगों ने उस शराबी ड्राइवर को पागल करार दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ड्राइवर की हरकत के लिए उसे जेल में डालना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें