फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: टाइटैनिक के सबसे अमीर यात्री की सोने की घड़ी हुई नीलाम, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 28 Apr 2024 09:14 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अंदाजा लगाया जा रहा था कि घड़ी करीब एक लाख से 150,000 पाउंड के बीच बिक जाएगी। हालांकि, इन अनुमानों को काफी पीछे छोड़ते हुए अमेरिका के एक शख्स ने बोली जीती है। 
 
विज्ञापन
टाइटैनिक के सबसे अमीर यात्री की सोने की घड़ी हुई नीलाम - फोटो : Henry Aldridge & Son Ltd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइटैनिक से जुड़ी जब भी कोई जानकारी सामने आती है तो हर कोई उसे जानने को उत्सुक हो जाता है। अब इस जहाज के सबसे अमीर यात्री की मिली एक सोने की घड़ी से जुड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, घड़ी को नीलाम किया गया है, जिसकी कीमत जानकार आपको भरोसा नहीं होगा। इंग्लैड में घड़ी को 11.7 लाख पाउंड यानी 14.6 लाख डॉलर में नीलाम की गई। नीलामीकर्ता हेनरी एल्ड्रिज एंड सन ने कहा कि 1912 के जहाज आपदा से जुड़ी किसी वस्तु के लिए यह एक रिकॉर्ड राशि थी।

विज्ञापन


अमेरिका के खरीदार ने खरीदा
अंदाजा लगाया जा रहा था कि घड़ी करीब एक लाख से 150,000 पाउंड के बीच बिक जाएगी। हालांकि, इन अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका के एक शख्स ने बोली जीती है। 

पत्नी की बचाई जान
घड़ी पर जेजेए लिखा हुआ है। दरअसल, यह घड़ी अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति जॉन जैकब एस्टोर की थी। बताया जाता है कि जब 15 अप्रैल 1912 में टाईटैनिक डूबी थी, तब जहाज के डूबने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी मेडेलीन को एक लाइफबोट पर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी जान बच गई थी। हालांकि एस्टोर की मौत हो गई थी। उस समय वह मात्र 47 वर्ष के थे। 
विज्ञापन


दुर्घटना के एक सप्ताह बाद एस्टोर का शव मिला था। इस दौरान ही उनके सामानों में घड़ी भी मिली थी। नीलामी करने वाले कार्यालय का कहना है, 'घड़ी को कर्नल एस्टोर के परिवार को लौटा दिया गया था, उसके बाद उनके बेटे ने इसे पहना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें