ग्लेनमार्क पर आरोप है कि 2010 में उसने एजेटीमीब से संबंधित पेटेंट उल्लंघन का मुकदमा निपटाने के लिए शेरिंग कॉर्पोरेशन और एमएसपी सिंगापुर कंपनी एलएलसी के साथ प्रतिस्पर्धा-विरोधी समझौता किया था।
दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने सोमवार को कहा कि वह जेनेरिक दवाओं से संबंधित अमेरिका में मुकदमों का निपटारा करने के लिए तीन इकाइयों को 70 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने बताया कि 2023 में उसने तीन वादी समूहों के साथ समझौता किया था। चार अंतिम भुगतानकर्ता वादी- ह्यूमैन इंक, सेंटीन, कैसर फाउंडेशन हेल्थ प्लान और यूनाइटेड हेल्थकेयर सर्विसेज ने 2023 के समझौतों से बाहर निकलने का विकल्प चुना। इस विवाद को सुलझाने और अनिश्चितता से बचने के लिए ग्लेनमार्क ने ह्यूमैन, सेंटीन और कैसर के साथ कुल 70 लाख डॉलर का समझौता करने पर सहमति जताई है। कोलेस्ट्रॉल के इलाज वाली दवा को लेकर केस किया गया था, जिसमें इलाज का दावा फर्जी निकला था। हालांकि, ग्लेनमार्क अपने खिलाफ लगाए गए हर आरोप से इन्कार करती है।
प्रतिस्पर्धा-विरोधी समझौते का आरोप
ग्लेनमार्क पर आरोप है कि 2010 में उसने एजेटीमीब से संबंधित पेटेंट उल्लंघन का मुकदमा निपटाने के लिए शेरिंग कॉर्पोरेशन और एमएसपी सिंगापुर कंपनी एलएलसी के साथ प्रतिस्पर्धा-विरोधी समझौता किया था। अविश्वास व उपभोक्ता संरक्षण केस में ग्लेनमार्क को शेरिंग कॉर्पोरेशन, एमएसपी सिंगापुर कंपनी एलएलसी, मर्क एंड कंपनी इंक, मर्क शार्प एंड डोहमे कॉर्प के साथ प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया था।
विज्ञापन
हाल ही में ग्लेनमार्क, एफडीसी ने अमेरिका में अपने उत्पादों को मंगाया था वापस
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पिछले दिनों कहा था कि दवा कंपनियां ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स व एफडीसी लिमिटेड विनिर्माण संबंधी कुछ समस्याओं के कारण अमेरिकी बाजार से अपने उत्पादों को वापस मंगाई है। न्यू जर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक यूएसए, अमेरिका में 25 मिलीग्राम व 12.5 मिलीग्राम की ताकत वाली कार्वेडिओल टैबलेट को वापस मंगा रही है। एफडीसी लिमिटेड ग्लूकोमा के उपचार के लिए एक दवा की 1,18,104 बोतलें वापस मंगाई थी।