फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान : विवादित चुनाव में धांधली के आरोप लगे

Tue, 17 Nov 2020 01:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुजफ्फराबाद।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत के विरोध पर भी गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान ने गैर-कानूनी ढंग से चुनाव कराए। अब यहां मतगणना के दौरान इमरान खान की पीटीआई पार्टी पर विपक्षी दलों ने बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। उधर, स्थानीय स्तर पर भी यहां चुनावों का भारी विरोध हुआ है। फिलहाल चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान में इमरान की पार्टी जीत रही है। 

विज्ञापन


भारत ने इस क्षेत्र में चुनाव कराने के इमरान सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सैन्य कब्जे वाले क्षेत्र की स्थिति को बदलने के लिए की गई किसी भी कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं है। इसके बावजूद यहां 23 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में पीटीआई आगे चल रही है।


बता दें कि यहां के लोगों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में पाकिस्तानी भागीदारी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इसका असर मतदान में भी दिखा। किसी भी राजनीतिक दल को हां पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उधर, पीपीपी ने मांग की है कि धांधली के कारण चुनावों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें