इस ऑनलाइन चैलेंज के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। पहला एक कलाकृति चुनें। दूसरा घर में उसको रीक्रिएट करने के लिए तीन सामान ढूंढें और कलाकृित को बनाएं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। लोग घरों में कैद हैं ऐसे में उनके पास किसी भी आर्टपीस को क्रिएट करने के लिए संसाधन बहुत कम हैं। इसलिए घर के सामान, खिलौने, टेबल-कुर्सी यहां तक की पालतू जानवरों का इस्तेमाल इस चैलेंज में हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में लाॅकडाउन के कारण अन्य सेक्टर्स की तरह कला क्षेत्र को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक मैट्रोपोलियन म्यूजियम ऑफ आर्ट को 760 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।