जर्मनी में एक सार्वजनिक आयोजन के दौरान वाहन चालक ने भीड़ में अपनी गाड़ी घुसा दी। इसे संदिग्ध हमले की तरह देखा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जर्मनी में आयोजित सालाना क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे (सीएसडी) प्राइड इवेंट के दौरान वारदात हुई। इसमें एक शख्स की मौत हुई है, जबकि 17 से अधिक घायल हुए हैं। मामले की जांच कर रही है।
जर्मनी में वाहन चालक के संदिग्ध हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात (स्थानीय समय) बर्लिन के टियरगार्टन पार्क में सालाना 'क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे प्राइड' इवेंट आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक वाहन चालक ने भीड़ में अपनी गाड़ी घुसा दी। इस संदिग्ध हमले में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
बर्लिन की वारदात पर पुलिस ने क्या बताया?
डॉयचे वेले (DW) की रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार, घटनास्थल पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त सफेद गाड़ी को लावारिस हालत में बरामद किया गया। जर्मन अधिकारियों ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। बर्लिन पुलिस के प्रवक्ता फ्लोरियन नाथ ने एक्स हैंडल पर जारी बयान में कहा, हमें लगता है कि वाहन चालक ने टियरगार्टन पार्क में गाड़ी घुसाने के बाद कई लोगों को टक्कर मारी। ड्राइवर की तलाश के लिए जर्मन इमरजेंसी क्रू और कानून प्रवर्तन अधिकारी बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'हम संभावित संदिग्धों की गहन तलाशी ले रहे हैं। घायलों में से कई लोगों को जानलेवा चोटें आई हैं। पीड़ितों के रिश्तेदारों की मदद के लिए सूचना केंद्र बनाया गया है।
3. Update:
Nach aktuellem Stand wurden 17 Personen verletzt, darunter eine tote Person und mehrere lebensgefährlich Verletzte. Für Angehörige wurde eine Personenauskunftsstelle unter
बर्लिन के मेयर ने बताया क्रूर हमला, पुलिस की जांच पर क्या बोले?
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बर्लिन के मेयर काई वेग्नर ने हिंसा की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे शहर के मूल्यों पर सीधा हमला बताया। वेग्नर ने एक्स हैंडल पर जारी बयान में कहा, यह हमारे स्वतंत्र और खुले समाज पर हमला है। शांतिपूर्ण CSD के बाद, सहिष्णु और शांतिपूर्ण बर्लिन का आह्वान करने के लिए जुटे लोगों पर बेहद क्रूर तरीके से हमला किया गया। बर्लिन आजादी का शहर है। ये घटना इस आजादी पर बहुत भयानक तरीके से किया गया हमला है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और दोस्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
लाखों लोगों की भीड़ के बीच घुसा वाहन चालक
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई जब बर्लिन में लाखों लोग समाज में सहिष्णुता और विविधता के समर्थन में जुटे थे। कार्यक्रम का समापन ब्रैंडेनबर्ग गेट के पास कॉन्सर्ट के साथ होना था। वारदात के बाद CSD परेड को रात लगभग 10:15 बजे अचानक रोक दिया गया। आम तौर पर ये परेड बर्लिन के टियरगार्टन से ब्रैंडेनबर्ग गेट तक जाती है। DW की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लाइव बैंड का परफॉर्मेंस बीच में ही रुक गया, क्योंकि आयोजकों और पुलिस ने लोगों से इलाका खाली करने को कहा। अधिकारियों ने लोगों से घर जाने की अपील की। टियरगार्टन पार्क से गुजरने वाले रास्तों पर जाने से बचने को भी कहा गया क्योंकि इस इलाके में पुलिस का इमरजेंसी ऑपरेशन जारी है।