फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी: यहूदी धर्मस्थल के बाहर गोलीबारी, हमले में दो लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2019 06:11 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जर्मनी के हाले शहर में यहूदियों के प्रार्थना घर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हुई है। खबरों के मुताबिक कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने चेतावनी जारी की है और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।  जर्मनी के कई समाचार संस्थानों ने पुलिस के हवाले से बताया कि पास के लैंड्सबर्ग में एक और हमला हुआ हो सकता है। 
 
जर्मनी की फोकस मैगजीन और अन्य रिपोर्टों के अनुसार, नजदीकी शहर में शूटिंग के बाद और भी गोलियां चलाई गईं।  समाचार संस्थान डॉयचे वेले के मुताबिक हाले पुलिस ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है कि कई राउंड गोलियां चलाई गईं हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल से कई संदिग्ध लोग कार में सवार हो कर फरार हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने लोगों को चौकन्ना रहने को कहा है। 

यहूदी धर्म में साल के सबसे पवित्र दिन, योम किपुर के मौके पर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस दिन यहूदी 24 घंटे से अधिक समय तक उपवास करते हैं, प्रायश्चित करते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें