फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से हुए नुकसान पर जर्मनी ने चीन को भेजा 130 अरब पाउंड का बिल

Mon, 20 Apr 2020 05:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
फाइल - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन पर अपना गुस्सा निकालते हुए जर्मनी ने बीजिंग को 130 अरब पाउंड का बिल भेजा है। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने चीन पर अपना गुस्सा निकाला है। मालूम हो कि कोरोना वायरस का जन्म चीन में ही हुआ है। इन देशों की तरफ से ताजा हमले इस बात को लेकर हैं कि चीन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, जहां अब तक केवल यह राज़ ही है कि इस वायरस की उत्पत्ति का कारण क्या है?

विज्ञापन


दरअसल शनिवार को, डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर चीन ने जानबूझकर कोरोनो वायरस महामारी को पैदा किया है, तो इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा।



राष्ट्रपति ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा, "इसे शुरू होने से पहले चीन में रोका जा सकता था लेकिन यह नहीं हुआ, और पूरी दुनिया अब इसकी वजह से पीड़ित है। उन्होंने आगे कहा था, “अगर यह एक गलती थी, तो एक गलती, गलती होती है। लेकिन अगर वे जानबूझकर इसके जिम्मेदार थे, तो इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, "चीनी शर्मिंदा थे और सवाल यह था कि कोरोनो वायरस के साथ जो हुआ क्या वो एक गलती थी जो नियंत्रण से बाहर हो गई, या इसे जानबूझकर किया गया था?" बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके वरिष्ठ सहयोगियों ने बार-बार चीन पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस हफ्ते वुहान शहर, जहां से कोरोना वायरस शुरू हुआ, वहां मौतों की संख्या को अचानक से 50 फीसदी बढ़ा कर संशोधित किया गया।

अब ब्रिटेन और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के अधिकारी इस दावे की जांच में शामिल हो गए हैं कि कोरोना वायरस वुहान लैब में पैदा हुआ था न कि वेट मार्केट में।

जर्मनी के सबसे बड़े टैब्लॉइड अखबार बिल्ड में इस सप्ताह एक धमाकेदार ऑप-एड प्रकाशित हुआ है, जिसमें चीन को 130 अरब पाउंड का बिल भेजा गया है। इस सूची में पर्यटन के बंद होने से राजस्व के लिए 27 अरब यूरो शुल्क, जर्मन फिल्म उद्योग के लिए 7.2 अरब यूरो तक, जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा के लिए 10 लाख यूरो और जर्मन छोटे व्यवसायों के लिए 50 अरब यूरो शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें