जर्मनी द्वारा दक्षिणपंथी अतिवादी संगठन ‘वुल्फ-ब्रिगेड 44’ को प्रतिबंधित करने के बाद यहां की पुलिस ने मंगलवार को तीन राज्यों में 13 घरों में छापे मारे। इस दौरान इस संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देती सामग्री तलाश की गई।
हेसे, मैक्लनबर्ग वेस्ट पोमरेनिया और नॉर्थ राइन वेस्टफालिया राज्यों में मारे गए इन छापों को लेकर यहां के आतंरिक मंत्री होर्स्ट शीहूफर ने बताया कि जो स्वतंत्र समाज के मूल सिद्धांतों के खिलाफ खड़ा होगा, उसे सरकार की प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।
2016 में बने इस संगठन के प्रवक्ता स्टीव एल्टर के अनुसार उनका लक्ष्य नाजी अधिनायकवाद फिर से स्थापित करना है। उसके नाम में 44 का मतलब अंग्रेजी वर्णमाला के चौथे अक्षर डीडी हैं, जिसे डिविजन डर्लेवेंगर का छोटा रूप बताया गया है। डर्लेवेंगर नाजी पार्टी की विशेष यूनिट का कमांडर था। जर्मन सरकार ने इससे पहले कॉम्बैट 18 और नोरडेडलर जैसे संगठनों को भी प्रतिबंधित किया था।