फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19 Vaccine: अब जर्मनी और फ्रांस सहित पांच देशों ने लगाई एस्ट्राजेनेका टीके के इस्तेमाल पर रोक

Tue, 16 Mar 2021 06:11 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके से खून का थक्का जमने के मामले सामने आने के बाद जर्मनी, फ्रांस, इटली, आयरलैंड और नीदरलैंड ने भी इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। वहीं ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप के वैक्सीनोलॉजिस्ट प्रो. एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, टीके से खून का थक्का जमने का कोई भी आपसी संबंध नहीं है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में औसतन हर माह खून का थक्का जमने के करीब तीन हजार मामले सामने आते हैं। टीकाकरण के बीच भी ऐसे मामले आ रहे हैं और ऐसे मामलों को इससे जोड़ा जा रहा है। उधर, ब्रिटेन की दवा नियंत्रक एजेंसी एमएचआरए के वैक्सीन सेफ्टी लीड डॉ. फिल ब्रायन ने कहा है कि लोग बिना किसी डर और झिझक के टीका लगवाएं।

एस्ट्राजेनेका ने कहा, टीका सुरक्षित 
एस्ट्राजेनेका और वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि टीका सुरक्षित है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस में एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके का इस्तेमाल एहतियात के तौर पर निलंबित किया जा रहा है। हालांकि किन वजहों से ऐसा किया जा रहा है, इस बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


इटली के दवा नियंत्रक ने सोमवार को एहतियाती कदम उठाते हुए एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी। टीका लेने के बाद रक्त के थक्के बनने की घटनाओं संबंधी खबरें आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

इटली ने कहा कि यह फैसला अन्य यूरोपीय देशों की ओर से उठाए गए कदमों के मद्देनजर लिया गया। इटली के उत्तरी पिडमोंट क्षेत्र में 57 वर्षीय एक शिक्षक ने शनिवार को टीका लगवाया था और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले सहित अन्य ऐसे मामलों में शवों को परीक्षण के लिए भेजा गया है।

जर्मनी ने भी एस्ट्राजेनेका कोविड टीके के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में आई खबरों के बाद इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी। सरकार ने कहा है कि टीका लगाने वालों के शरीर में रक्त के थक्के जमने की खबरों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।


नॉर्वे ने भी लगाई थी रोक 
नॉर्वे में कोविड-19 रोधी टीका एस्ट्राजेनेका लगने के बाद खून के थक्के जमने के गंभीर मामले सामने आने के बाद आयरलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इस टीके पर अस्थायी रोक लगा दी थी।

आयरलैंड के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोनन ग्लिन ने कहा कि नॉर्वे की मेडिसिन्स एजेंसी के मुताबिक एस्ट्राजेनेका टीका लगने के बाद वयस्कों में खून के थक्के जमने के चार मामले सामने आए, जिसके बाद इस पर रोक लगाने का कदम उठाया गया।

दुनिया में कुल संक्रमित 12.05 करोड़ पार
विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 12.05 करोड़ पार हो गया। जबकि इस महामारी से दुनिया में अब तक 26.66 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि सोमवार तक विश्व में संक्रमण से कुल 9.70 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। 

विश्व में कोरोना का कहर
 
देश        संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका   3,00,81,791 2,21,69,286 5,47,286
ब्राजील 1,14,83,370 1,00,63,808 2,78,327
रूस 44,00,045 40,03,576 92,494
ब्रिटेन 42,58,438 34,96,925 1,25,516
फ्रांस 40,71,662 2,72,960 90,429
इटली 32,23,142 25,89,731 1,02,145 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें