फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: पाकिस्तान में बोलीं जर्मन विदेश मंत्री- भारत के साथ रिश्ते सुधारने और कश्मीर मुद्दे के समाधान में निभा सकते हैं भूमिका

Tue, 07 Jun 2022 09:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जर्मन विदेश मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत के बीच एक रचनात्मक दृष्टिकोण और विश्वास बहाली के उपाय उनके संबंधों में सुधार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
जर्मनी की विदेश मंत्री बेरबॉक के साथ समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच एक रचनात्मक दृष्टिकोण और विश्वास बहाली के उपाय उनके संबंधों में सुधार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


बेरबॉक ने पाकिस्तान की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही। एक सवाल के जवाब में जर्मनी की विदेश मंत्री ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र संकल्पों के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के समाधान का समर्थन करती हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच एक रचनात्मक दृष्टिकोण और विश्वास बहाली के उपाय उनके संबंधों में सुधार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बेरबॉक ने वर्ष 2021 में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को लेकर सहमति जताने के कदम का स्वागत किया और दोनों पक्षों की ओर से तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


बिलावल ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति ‘‘कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान पर निर्भर है।’’ सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत में कथित तौर पर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और इस्लामोफोबिया के बढ़ते मामलों का तत्काल संज्ञान लेने का आह्वान किया।

भाजपा नेताओं की पैंगबर मोहम्मद पर की गई हालिया विवादास्पद टिप्पणियों का हवाला देते हुए बिलावल ने कहा कि इस तरह के ‘‘अपमानजनक और निंदनीय बयानों ने दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’’ भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत-विरोधी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें