फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: जर्मनी के मैनहेम शहर में चाकूबाजी की घटना, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समेत कई लोग घायल

Fri, 31 May 2024 07:26 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

Germany: जर्मनी के मैनहेम शहर में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समेत कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के मैनहेम शहर में चाकूबाजी की घटना हुई है। एक शख्स ने हाथ में चाकू लेकर कई लोगों पर हमला कर दिया। बताया गया है कि इस घटना में एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समेत कई लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना में जर्मनी के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और इस्लाम विरोधी आलोचक माइकल स्टर्जनबर्गर घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


हाथ में चाकू लेकर लोगों पर किया हमला
पुलिस का कहना है कि मैनहेम शहर में हमलावर के हाथ में चाकू था। उसने इस दौरान कई लोगों को घायल किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हमलावर पर गोली चलाई, जिसके बाद वह घायल हो गया। 

हमले में कई लोग घायल
पुलिस का कहना है कि सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने घायल लोगों के बारे में तत्काल जानकारी देने में असमर्थता जताई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें