फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी : आतंकी हमले की योजना बना रहे 10 संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2019 05:16 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जर्मन पुलिस ने इस्लामी चरमपंथी आतंकवादी हमले योजना बना रहे 10 संदिग्धों को पश्चिमी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, संदिग्धों को शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जांच टीम का कहना है कि अभी पूछताछ जारी है। लेकिन अगर यह अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते तो एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था। अभियोजन पक्ष का कहना है कि इनका संबंध इस्लामिक स्टेट से हो सकता है। इनकी मंशा आम जनता को नुकसान पहुंचाना था। 

फिलहाल अभियोजन पक्ष का कहना है कि यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि पकड़े गए सभी संदिग्धों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्धों में से एक ताजिकिस्तान का था। हालांकि इनमें से अन्य की पहचान अभी तक उजागर नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें