फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्जिया की जंगल में आग: घर छोड़ने पर मजबूर लोग, बारिश भी बेअसर; अब तक 50 वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र जलकर खाक

Wed, 29 Apr 2026 01:45 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया

सार

जॉर्जिया की जंगलों में भड़की आग ने हालात विस्फोटक बना दिए हैं। ब्रैंटली काउंटी, क्लिंच काउंटी और इकोल्स काउंटी में दो बड़े वाइल्डफायर सैकड़ों घरों को तबाह कर चुके हैं। हल्की बारिश के बावजूद आग पूरी तरह काबू में नहीं आई। 

विज्ञापन
जॉर्जिया के जंगलों में भड़की आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के जंगलों में भड़की आग अब भी रौद्र रूप में तबाही मचा रही है। दो विशाल वाइल्डफायर ने पूरे इलाके को दहशत के साए में धकेल दिया है, जहां दर्जनों घर राख में बदल चुके हैं और हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में पलायन को मजबूर हैं। आग की लपटें लगातार फैल रही हैं और नियंत्रण की हर कोशिश को चुनौती दे रही हैं। सूखा, तेज हवाएं और सूखी वनस्पति ने इस आग को और खतरनाक बना दिया है। प्रशासन हालात को काबू में लाने की जंग लड़ रहा है, लेकिन संकट अभी और गहराने के संकेत दे रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, एक आग ब्रैंटली काउंटी में लगी है, जिसने करीब 35 वर्ग मील (लगभग 90 वर्ग किलोमीटर) इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है और 80 से ज्यादा घर नष्ट कर दिए हैं। यह आग फिलहाल करीब 32% ही काबू में आ पाई है। वहीं दूसरी बड़ी आग क्लिंच काउंटी और इकोल्स काउंटी के इलाके में लगी है, जिसने 50 वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र को जला दिया है और अभी केवल 23% तक ही नियंत्रित की जा सकी है।

ये भी पढ़ें:- West Asia: 'होर्मुज को सौदेबाजी का हथियार नहीं बनाना चाहिए', अमेरिका-ईरान वार्ता ठप होने पर कतर की दो टूक

हल्की बारिश से मदद जरूर मिली, राहत नहीं

विज्ञापन

आग बुझाने के प्रयास में लगे अधिकारियों में एक ब्रायन केम्प ने कहा कि हल्की बारिश से थोड़ी मदद जरूर मिली है, लेकिन हालात अभी भी गंभीर हैं और आग बुझाने में लंबा समय लग सकता है। उन्होंने साफ कहा कि यह संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, लड़ाई लंबी चलेगी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के बाद फायरफाइटर्स को आग की सीमाएं बनाने और कुछ हिस्सों को बुझाने में मदद मिली है, लेकिन पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए अभी भी भारी बारिश की जरूरत है।

1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
बता दें कि इस आग के कारण लगभग 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था, जिनमें से कुछ को अब वापस घर लौटने की अनुमति दी गई है, लेकिन करीब 2500 लोग अभी भी विस्थापित हैं। जांच में पता चला है कि ब्रैंटली काउंटी की आग एक गुब्बारे के बिजली की लाइन से टकराने और दूसरे इलाके में आग एक वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से शुरू हुई थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लोग लौटने के बाद भी सतर्क रहें, क्योंकि स्थिति फिर से बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:- US: ईरान युद्ध और रक्षा बजट पर घिर सकते हैं अमेरिकी रक्षा मंत्री, संसद में तीखे सवालों का करेंगे सामना
विज्ञापन


आगे बारिश की संभावना कैसी?

वहीं मौसम विभाग ने आगे बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जिससे नई आग लगने का खतरा भी बना हुआ है। दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल सूखा, तेज हवाएं और जलवायु परिवर्तन की वजह से आग लगने का खतरा काफी बढ़ गया है, और ऐसी घटनाएं अब और गंभीर रूप ले सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें