फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 2026 में गवर्नर का चुनाव नहीं लड़ेंगी मार्जोरी ग्रीन, कहा- राजनीति की पुरातन व्यवस्थाएं पसंद नहीं

Wed, 30 Jul 2025 04:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा

सार

जॉर्जिया की रिपब्लिकन नेता मार्जोरी टेलर ग्रीन ने 2026 में गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया की कांग्रेस सीट पर ध्यान देंगी, जिस पर वह 2020 से बनी हुई हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में चुनाव लड़ने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। 
 
विज्ञापन
जॉर्जिया की रिपब्लिकन नेता मार्जोरी टेलर ग्रीन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को घोषणा की कि वह 2026 में जॉर्जिया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इस पद के लिए अपनी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अब राजनीति की पुरानी व्यवस्थाएं पसंद नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तरीका जॉर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी की ताकत को नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन


ग्रीन ने पहले रिपब्लिकन पार्टी के कहने पर सीनेट का चुनाव नहीं लड़ा था, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे डेमोक्रेटिक नेता जॉन ओसॉफ को दोबारा जीतने का मौका मिल सकता है। लेकिन जून में एक पार्टी कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि वे गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ सकती हैं। उस समय उन्होंने 'मेक जॉर्जिया ग्रेट अगेन' वाली टोपी भी पहनी थी और राज्य के मुद्दों पर चर्चा की थी। 

ये भी पढ़ें: Manhattan Shooting: 'मेरे दिमाग की जांच करो, मुझे माफ करना', मैनहट्टन के शूटर ने छोड़ा तीन पेज का सुसाइड नोट
विज्ञापन


पश्चिमी जॉर्जिया की कांग्रेस सीट पर केंद्रित करेंगी ध्यान 
अब ग्रीन ने साफ कर दिया है कि वह उत्तर-पश्चिमी जॉर्जिया की कांग्रेस सीट पर ध्यान देंगी, जिस पर वह 2020 से बनी हुई हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में किसी बड़े पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया। ग्रीन ने लिखा, 'एक दिन मैं चुनाव लड़ सकती हूं, भले ही मुझे पार्टी के बड़े नेताओं, बाहरी सलाहकारों या अपने पसंदीदा राष्ट्रपति का समर्थन न मिले। यहां तक कि अगर मेरे अपने परिवार या दोस्तों का समर्थन भी न हो, तो भी मैं चुनाव लड़ सकती हूं, लेकिन ये सब 2026 में नहीं होगा।'

मौजूदा गवर्नर के कार्यकाल की सीमा हो चुकी पूरी 
जॉर्जिया के मौजूदा गवर्नर ब्रायन केम्प अगला चुनाव नहीं लड़ सकते, क्योंकि उनके कार्यकाल की सीमा पूरी हो रही है। लेकिन राज्य के अन्य बड़े रिपब्लिकन नेता- जैसे अटॉर्नी जनरल क्रिस कैर और लेफ्टिनेंट गवर्नर बर्ट जोन्स- पहले ही इस दौड़ में शामिल हैं। राज्य के विदेश मंत्री ब्रैड रैफेंसपर्गर भी चुनाव लड़ सकते हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से इन नेताओं का नाम शामिल
डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं, उनमें राज्य सीनेटर जेसन एस्टेव्स और अटलांटा की पूर्व मेयर कीशा लांस बॉटम्स शामिल हैं। साथ ही, राज्य प्रतिनिधि डेरिक जैक्सन और अटलांटा के पादरी ओलू ब्राउन भी उम्मीदवार हो सकते हैं। 2002 से ही जॉर्जिया में गवर्नर पद पर रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा है। ग्रीन ने पहले कई बार कहा है कि अगर वह चुनाव लड़ें, तो जरूर जीतेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: यूएस भारत पर 20-25% के बीच टैरिफ लगाएगा? पत्रकार के सवाल पर बोले ट्रंप- मुझे ऐसा लगता है

अगर मैं चुनाव लड़ती तो जीत जाती 
ग्रीन ने लिखा, 'मुझे राज्यपाल पद के लिए बहुत समर्थन मिला है, और मैं इसके लिए आभारी हूं। अगर मैं चुनाव लड़ना चाहती, तो सभी जानते हैं कि मैं जीत जाती। इस पर कोई बहस नहीं है।' हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 के चुनाव में ग्रीन एकमात्रा रिपब्लिकन कांग्रेस उम्मीदवार थीं, जिन्हें अपने क्षेत्र में डोनाल्ड ट्रंप से कम वोट मिले थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें