फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geopolitics: 'वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई ट्रंप का खतरनाक कदम, US के पास योजना नहीं'; ब्रेमर ऐसा क्यों बोले?

Wed, 07 Jan 2026 08:45 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/काराकास

सार

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और सत्ता बदलाव को लेकर वैश्विक राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ इयान ब्रेमर ने इसे ‘रिजीम चेंज’ नहीं, बल्कि ‘रिजीम रूलेट’ बताते हुए कहा है कि अमेरिका ने पासा फेंका है, लेकिन इसके नतीजे क्या होंगे, यह फिलहाल साफ नहीं है।
विज्ञापन
वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई ट्रंप का खतरनाक कदम - फोटो : पीटीआई / फेसबुक@ianbremmer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ और यूरेशिया ग्रुप के अध्यक्ष इयान ब्रेमर ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई सैन्य कार्रवाई को रिजीम रूलेट (Regime Roulette) बताया है, एक ऐसी स्थिति जहां शासन बदलने की घोषणा के बावजूद सत्ता संरचना मूल रूप से अपरिवर्तित रह सकती है। यह बयान ब्रेमर ने एक प्रतिष्ठित चैनल के साक्षात्कार में दिया, जिसमें उन्होंने वेनेजुएला ऑपरेशन की गहन समीक्षा की।

विज्ञापन


‘यह शासन परिवर्तन नहीं, एक रूलेट है’
ब्रेमर ने कहा कि वेनेजुएला में जो बदलाव हुआ है, उसे शासन परिवर्तन कहने की बजाय 'रिजीम रूलेट' कहना अधिक सटीक होगा। उनका मत है कि अमेरिकी कार्रवाई से सत्ता में बदलाव तो हुआ है, लेकिन नई व्यवस्था पुराने ढांचे से काफी मिलती-जुलती दिखती है, जिसका भविष्य अनिश्चित और जोखिमभरा है। 



उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की मांगों में रूस, ईरान, क्यूबा और हिजबुल्ला के साथ संबंध तोड़ने, तेल और खनिज संसाधनों में अमेरिकी कंपनियों को प्राथमिकता देने और हथियारबंद तस्करी तथा ड्रग ट्रैफिक रोकने जैसी शर्तें शामिल हैं। यदि वेनेजुएला इन मांगों का पालन नहीं करता है तो अमेरिका उसी तरह के सैन्य दबाव का इस्तेमाल करेगा जैसा उन्होंने मादुरो के खिलाफ किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- वेनेजुएला में कार्रवाई पर ट्रंप समर्थकों की राय बंटी, कोई खुश तो कोई भविष्य को लेकर आशंकित
विज्ञापन




अमेरिका की नीति और वैश्विक चिंता
ब्रेमर ने यह भी कहा कि अमेरिकी नेतृत्व का यह रवैया सिर्फ अल्पकालिक जीत है और इससे अमेरिका की वैश्विक भूमिका पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। उनका मानना है कि केवल सैन्य सफलता से शासन संरचना बदलना संभव नहीं है यदि नेतृत्व की यथास्थिति समान रहे। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी नीति अब सिर्फ सत्ता परिवर्तन पर नहीं बल्कि वेनेजुएला को विशिष्ट राजनीतिक और आर्थिक दिशा में ढालने पर केंद्रित है, जिसमें अमेरिकी तेल कंपनियों और अन्य संसाधनों का दखल भी शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें