फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हामिद मीर को लेकर हंगामा क्यों बरपा, जानें कौन है 'जनरल रानी' और क्या है उसका भारत कनेक्शन?

Thu, 03 Jun 2021 01:01 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

हामिद मीर ने पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसरों के घर के अंदर हाने वाली घटनाओं के साथ-साथ अपने भाषण में एक 'जनरल रानी' का जिक्र किया था।

विज्ञापन
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर - फोटो : Dawn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में कुछ दिन पहले जाने माने पत्रकार हामिद मीर ने पाकिस्तानी सेना के टॉप कमांडर्स के घर के भीतर की कहानियों का खुलासा करने की धमकी दी थी। हामिद मीर ने पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसरों के घर के अंदर होने वाली घटनाओं के साथ-साथ अपने भाषण में एक 'जनरल रानी' का जिक्र किया था। आखिर कौन है ये जनरल रानी और क्या है इसका भारतीय कनेक्शन?

 

दरअसल, 'जनरल रानी' का खिताब पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक, जनरल याह्या खान (1969-71) की प्रेमिका को दिया जाता है। बेहद खूबसूरत अकलीम अख्तर, याह्या खान के 'इनर सर्किल' की सदस्य थीं। उनकी उस वक्त याह्या खान और पाकिस्तान के अंदरूनी हालात पर इतनी पकड़ थी कि उन्हें 'जनरल रानी' के नाम से जाना जाने लगा। जनरल रानी के बारे में मोहन लाल भास्कर ने अपनी किताब 'मैं पाकिस्तान में भारत का जासूस' में जिक्र किया है।

 

अब आप सोच रहे होंगे कि 60-70 के जनरल रानी का आज के हालात से क्या वास्ता है? वो भी तब जबकि जनरल रानी की मौत हो चुकी है। दरअसल, जनरल रानी की एक बेटी पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार हैं। सवाल यह है कि फिर इस पाकिस्तानी पत्रकार का हामिद मीर ने जिक्र क्यों किया?

 

हालांकि, अभी तक इस बात का पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि ये पत्रकार ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई चीफ के घर पर मौजूद थी, जिसे देखकर आईएसआई चीफ की पत्नी ने गोली चलाई थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है। खास बात यह है कि जनरल-रानी की ये पत्रकार-बेटी भारत के एक राजनीतिक नेता की भी करीबी दोस्त है, जिसको लेकर पहले बवाल मच चुका है।

 

बता दें कि पाकिस्ताने के जाने माने पत्रकार हामिद मीर ने पाकिस्तानी सेना के टॉप कमांडर्स के स्लीज-सीक्रेट और घर के अंदर के कारनामों का खुलासा करने की धमकी दी है। हामिद मीर ने खुलेआम कहा है कि अगर अगली बार पाकिस्तानी सेना ने किसी मीडियाकर्मी को धमकाया या फिर अपहरण किया तो इसके बुरे परिणाम पाकिस्तानी सेना के जनर्लस को झेलने पड़ेंगे। उनका धमकी भरा वीडियो इन दिनों पाकिस्तान में चर्चा में है।

 

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के चीफ (लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद) के घर गोली चली थी। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पत्नी ने घर पर किसी रहस्यमयी लड़की को घर बुलाने पर गोली चलाई थी। उसी घटनी का जिक्र हामिद मीर कर रहे हैं क्योंकि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने एक पत्रकार को अगवा कर उसकी जमकर पिटाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें