बुजुर्गों की देखभाल अब सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है। जेन जी के युवा भी परिवार के बुजुर्गों की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे युवाओं में सहानुभूति और पारिवारिक जुड़ाव बढ़ता है। ऑरलैंडो के जैक बॉयडेन ने 16 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर अपने दादा लॉरेंस की देखभाल की मिसाल पेश की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बुजुर्ग रिश्तेदारों की देखभाल अब सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं रह गई है। जेन जी भी समान भागीदारी निभा रहे हैं। किशोरों से लेकर 20-30 वर्ष के युवा तक परिवार के बुजुर्गों की बिना वेतन देखभाल कर रहे हैं। पिछली पीढ़ियों की तुलना में देखभाल की जिम्मेदारी में लैंगिक अंतर घट रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की प्रो. करेन फिंगरमैन के मुताबिक, पोते-पोतियां बुजुर्गों की देखभाल में समान रूप से शामिल हो रहे हैं, जो सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
वहीं, जॉन्स हॉपकिंस की प्रो. कैथरीन मिलर ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से युवाओं में सहानुभूति, आत्मविश्वास व पारिवारिक जुड़ाव बढ़ता है। विशेषज्ञों ने इस जिम्मेदारी को निभाने वाले युवाओं के लिए पारिवारिक अवकाश की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
15% युवा (18-24 वर्ष) नियमित रूप से देखभाल करते हैं।
एक-तिहाई युवाओं (18-29 वर्ष) ने किसी वयस्क मित्र की देखभाल की।
फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में रहने वाले 20 साल के जैक बॉयडेन जब 16 साल के थे, तब दादा लॉरेंस (91) को याददाश्त संबंधी समस्याएं होने लगी थीं।
जैक फास्ट फूड की नौकरी छोड़ कर दादा के ड्राइवर, साथी और उनके सहायक बन गए।
जैक कहते हैं, पोते के रूप में यह मेरा कर्तव्य था। परिवार के लिए सब काम छोड़ना पड़ता है। यह सामान्य बात है। दो साल पहले दादा के निधन तक मैं उनके बेहद करीब रहा।