फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल में 18 ‘जेन जेड’ प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी की मांग पर मचा बवाल

Thu, 09 Oct 2025 08:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।

सार

Nepal: नेपाल में 'जेन जेड' समूह के 18 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये सभी कार्यकर्ता अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पिछले महीने हिंसक आंदोलन के बाद ओली को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
 
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली, नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री (फाइल) - फोटो : एक्स/पीएम नेपाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल पुलिस ने गुरुवार को 'जेन जेड' समूह के 18 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें निकोलस भुसाल भी शामिल हैं। ये सभी लोग काठमांडू के मैतीघर इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे और अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


'जेन जेड' आंदोलन का एक महीना पूरा होने पर यह प्रदर्शन किया गया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी। बाद में सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे आंदोलनकारी और आक्रोशित हुए और यह हिंसक प्रदर्शन में बदल गया।

ये भी पढ़ें: 'यूक्रेन के नए मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूस में गैस की भारी कमी', राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा
विज्ञापन


सितंबर में हुआ हुए थे बड़े विरोध प्रदर्शन
हजारों युवाओं ने आठ और नौ सितंबर को 'जेन जेड' ग्रुप के बैनर तले सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान 76 लोगों की मारे गए। पहले दिन (आठ सितंबर) पुलिस ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें 19 लोगों की जान गई। दूसरे दिन (नौ सितंबर) प्रदर्शन और ज्यादा हिंसक हो गया और उन्होंने कई सरकारी दफ्तरों में आग के हवाले किया, जिसके बाद ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था।

भुसाल और सुरेंद्र घारती गिरफ्तार
भुसाल और उनके साथी सुरेंद्र घर्ती को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रदर्शन कर रहे थे। इससे पहले पुलिस ने मैतीघर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी थी।

ये भी पढ़ें: कैसे रूसी मिसाइलों के निशाने पर आया यात्री विमान? पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति को बताया

प्रदर्शनकारियों की क्या है मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंतरिम सरकार बनने के बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं, इसलिए उन्होंने फिर से प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांग है कि केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक को गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि वे सितंबर में हुई मौतों के जिम्मेदार हैं।

तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन
अंतरिम सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग बनाया है, जिसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की कर रहे हैं। यह आयोग यह पता लगाएगा कि जेन जेड आंदोलन को कुचलने के लिए क्या पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया।
विज्ञापन


ओली ने प्रतिनिधि सभा बहाल करने की मांग की
नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री ओली ने प्रतिनिधि सभा को दोबारा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और राजनीतिक स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया। वह सीपीएन-यूएमएल की भक्तपुर जिला समिति की ओर से गुंडु में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। ओली ने कहा कि उनकी पार्टी संसद की फिर से बहाली का समर्थन करती है। उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि नेपाली कांग्रेस भी इस मांग का समर्थन करेगी।

ओली के पद से हटने के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को 12 सितंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उनके सुझाव पर संसद को भंग कर दिया था। अब देश में अगला आम चुनाव पांच मार्च 2026 को कराया जाएगा। ओली ने कहा कि चुनाव कराने की कोई भी योजना सभी राजनीतिक दलों के विश्वास और भागीदारी से ही आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा, देश को अब एकता, स्थिरता और एक सकारात्मक माहौल की जरूरत है, ताकि शांति और समृद्धि सुनिश्चित की जा सके। चुनाव आयोग सोमवार को प्रतिनिधि सभा के चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें