फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: इस्राइल का यूएन चीफ पर हमला, कहा- संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लायक नहीं हैं गुटेरेस

Wed, 15 Nov 2023 02:55 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पिछले महीने इस्राइल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि हमास की ओर से किए गए अपराधों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है, लेकिन हमले अकारण ही नहीं हुए थे।
विज्ञापन
António Guterres - फोटो : António Guterres
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने मंगलवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का दौरा किया और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के इस्तीफे की मांग की। टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, कोहेन ने कहा कि गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं।

विज्ञापन


गुटेरेस ने पिछले महीने इस्राइल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि हमास की ओर से किए गए अपराधों को उचित नहीं ठहराया जा सकता है, लेकिन हमले अकारण ही नहीं हुए थे। कोहेन जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में रेड क्रॉस और विश्व स्वास्थ्य संगठन की अंतरराष्ट्रीय समिति के साथ बैठकों में भाग ले रहे हैं। कोहेन ने मीडिया से कहा, गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लायक नहीं हैं। वे क्षेत्र में किसी भी शांति प्रक्रिया को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। सभी स्वतंत्र राष्ट्रों की तरह गुटेरेस को भी स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि गाजा को हमास से मुक्त करो।

इस महीने की शुरुआत में गुटेरेस ने गाजा में अल-शिफा अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस के काफिले पर इस्राइल की ओर से किए गए हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि गाजा में एक अस्पताल पर हमले में सैकड़ों फलस्तीनी नागरिकों की हत्या से मैं भयभीत हूं।
विज्ञापन


हमास के नियंत्रण से मुक्त हुआ गाजा
इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने मंगलवार को दावा किया कि गाजा को आतंकी संगठन हमास के नियंत्रण से पूरी तरह मुक्त करा लिया गया है। वहीं, इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि शहरी संसद भवन उनके कब्जे में है। वहीं, वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने कहा कि गाजा में रह रहे फलस्तीनी लोगों को अब दूसरे देशों में जाकर शरण लेनी चाहिए, क्योंकि अब स्वतंत्र गाजा का कोई अस्तित्व नहीं है। गैलेंट ने मंगलवार को कहा कि आईडीएफ का काम योजना के मुताबिक चल रहा है। हवाई, समुद्री और जमीनी बलों के बीच समन्वय के साथ सटीक और घातक अभियान को अंजाम दिया जा रहा है। हमास अब आईडीएफ को किसी भी तरह से रोकने में सक्षम नहीं है। असल में हमास ने गाजा पर पूरी तरह नियंत्रण खो दिया है और आतंकी दक्षिण की ओर भाग रहे हैं। यहां तक कि गाजा में नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है कि हमास के पास शासन करने की शक्ति बची है।

सेना ने किए 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमले
गैलेंट ने कहा कि मंगलवार को इस्राइली सेना ने हमास के 200 से ज्यादा ठिकानों पर निशाना साधा। हमास-इस्राइल संघर्ष में पिछले सप्ताह तक गाजा के 22 अस्पतालों सहित 36 स्वास्थ्य केंद्रों को भारी नुकसान हुआ है। इनमें अल शिफा, अल-नासेर हॉस्पिटल, शामिल हैंं। हमास का दावा है कि गाजा में स्थित 35 में से 25 अस्पताल बंद हो चुके हैं।

हमास 70 बंधक छोड़ने को तैयार
कतर के अधिकारियों से सोमवार को कहा कि हमास 5 दिन के लिए सीजफायर चाहता है। इसके बदले हमास 70 बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार है। 7 अक्तूबर को हमास के हमले में 1,200 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई थी। इस्राइली हमले में अब तक करीब 12 हजार फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें