फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: गाजा का पुनर्निर्माण करने वाले बोर्ड में टोनी ब्लेयर भी शामिल, कैसे काम करेगा और कौन-कौन इसमें शामिल?

Sat, 17 Jan 2026 08:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

इस्राइल के साथ युद्ध में बर्बाद हुए गाजा को फिर से बसाने और इस पर प्रशासन के लिए ट्रंप ने एक बोर्ड ऑफ पीस का गठन किया है। इस बोर्ड में ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर को भी शामिल किया गया है। साथ ही जेरेड कुशनर, मार्को रुबियो जैसे बड़े नाम भी इसमें शामिल हैं। जानिए क्या है ये बोर्ड ऑफ पीस और कैसे काम करेगा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप का बोर्ड ऑफ पीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए 20 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव पेश किया था। अब उस प्रस्ताव को लागू करने के लिए ट्रंप ने 'बोर्ड ऑफ पीस' (Board of Peace) में ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर और अपने दामाद जेरेड कुशनर को शामिल किया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया कि टोनी ब्लेयर बोर्ड के संस्थापक सदस्यों में से एक होंगे। अन्य संस्थापक सदस्यों में जेरेड कुशनर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रंप के पश्चिम एशिया में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को शामिल किया गया है। टोनी ब्लेयर 1997 से लेकर 2007 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर रहे। उनके ही नेतृत्व में इराक युद्ध में ब्रिटेन शामिल हुआ था। पीएम पद छोड़ने के बाद टोनी ब्लेयर अंतरराष्ट्रीय शक्तियों अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और यूएन के पश्चिम एशिया में विशेष दूत के रूप में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


क्या है ट्रंप का बोर्ड ऑफ पीस और ये कैसे काम करेगा
  • बोर्ड के अन्य सदस्यों में अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के सीईओ मार्क रोवेन, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बांगा, अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल का नाम शामिल किया गया है। 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि बोर्ड के सदस्य गाजा में स्थिरता लाने और दीर्घकालिक विकास योजना पर काम करेंगे। जिसमें शासन क्षमता निर्माण, क्षेत्रीय संबंध, गाजा में पुनर्निर्माण, निवेश, वित्तपोषण और पूंजी जुटाने का काम करेंगे।
  • बोर्ड ऑफ पीस के अलावा एक अलग फलस्तीनी टेक्नोक्रेटिक समिति भी बनाई गई है। इस 15 सदस्यीय समिति का नाम नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन है, जो गाजा में प्रशासन का काम देखेगी।
  • फलस्तीनी अथॉरिटी के पूर्व डिप्टी पीएम अली साथ इस एनसीएजी के अध्यक्ष होंगे। साथ ही बुल्गारिया के नेता और पश्चिम एशिया में यूए के विशेष दूत रहे निकोलाई म्लादेनोव इस समिति के सदस्य होंगे। 
  • ट्रंप की गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्थिरता बल को तैनात करने की भी योजना है। ये बल फलस्तीनी पुलिस बल को प्रशिक्षित करेगा। अमेरिका के मेजर जनरल जेस्पर जेफर इस अंतरराष्ट्रीय स्थिरता बल का नेतृत्व करेंगे। 
  • अमेरिका की शांति योजना बीते साल अक्तूबर में लागू हुई थी, जिसके चलते गाजा में इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम हुआ। हालांकि अभी भी गाजा के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
  • इस शांति योजना के दूसरे चरण में गाजा का पुनर्निर्माण कराया जाएगा और साथ ही हमास का निरशस्त्रीकरण भी कराया जाएगा। 
ये भी पढ़ें- Iran: सैन्य कार्रवाई की धमकी के बीच नरम पड़े तेवर, ईरान में 800 लोगों की फांसी रद्द, ट्रंप ने जताया आभार
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें