फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बांग्लादेश में गैस पाइपलाइन में विस्फोट, कम से कम सात लोगों की मौत 

Sun, 17 Nov 2019 06:19 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
चिटगांव में धमाका - फोटो : social media
बांग्लादेश के चिटगांव में रविवार को एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया है। इस घटना में कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर है। 


तटीय शहर चिटगांव में यह धमाका एक पांच मंजिला इमारत में हुआ। इस वजह से आसपास की इमारतों की दीवारें भी ढह गईं। इस घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के मुताबिक कम से कम 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन कर्मी इस समय बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। 

At least seven people killed and eight injured after a gas pipeline exploded today in Chittagong, Bangladesh: Reuters

— ANI (@ANI) November 17, 2019
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक धमाका भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुआ। यहां पैदलयात्रियों और रिक्शा पर चलने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। धमाके की वजह से सड़क पर चलने वाले लोगों को पर दीवार गिर गई। चिटगांव राजधानी ढाका से 216 किलोमीटर दूर है। इमारत का गैस राइजर इसकी चारदीवारी के बगल में है जहां विस्फोट हुआ है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हो सकता है कि गैस राइजर (पाइप) में कोई दिक्कत आ गई हो या फिर यह विस्फोट सुबह खाना बनाने की गतिविधियों या सिगरेट की वजह से भी हो सकता है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें