फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anmol Bishnoi: लॉरेन्स का भाई पोट्टावट्टामी काउंटी जेल में बंद; अनमोल बिश्नोई को यूएस में किया गया था गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 01:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत ने अनमोल के प्रत्यर्पण की मांग की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में अनमोल की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
अनमोल बिश्नोई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। अनमोल राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने के मामले में वांछित था। वर्तमान में वह आइओवा की एक जेल में बंद है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन वेबसाइट पर एक हालिया अपडेट के अनुसार, अनमोल बिश्नोई आइओवा के पोट्टावाटामी जेल में बंद है। हालांकि, इसके अलावा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
ऐसा माना जाता है कि लॉरेंस का छोटा भाई कनाडा में रहता है और अक्सर अमेरिका आता-जाता रहता था। लॉरेंस बिश्नोई पर जेल में रहने के बावजूद वैश्विक आपराधिक सिंडिकेट चलाने का आरोप है। वह फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। अनमोल पिछले महीने राकांपा के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित है। 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा वाले आवास के बाहर गोलीबारी के पीछे भी कथित तौर पर उसका हाथ है। 

भारत कर रहा अनमोल के प्रत्यर्पण की मांग
भारत ने अनमोल के प्रत्यर्पण की मांग की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में अनमोल की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के विदेश विभाग ने अनमोल को निर्वासित करने की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह मामला होमलैंड सुरक्षा विभाग और फेडरल जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अंतर्गत है। 
विज्ञापन


18 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था, "होमलैंड सुरक्षा विभाग और एफबीआई ऐसी रिपोर्ट पर टिप्पणी करें तो अच्छा होगा, न कि विदेश विभाग। उनके अंतर्गत आने वाले मामलों में मैं कोई टिप्पणी नहीं करने वाला हूं।" बता दें कि अनमोल के खिलाफ इस साल अप्रैल में लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। 2022 में एनआईए ने बिश्नोई भाइयों समेत नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज की थी। उनपर धन जुटाने, आपराधिक कार्यों को अंजाम देने के लिए देशभर से युवाओं की भर्ती करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें