फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, एक महीने बाद होगी जमानत पर अगली सुनवाई

Fri, 26 Apr 2019 03:51 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

13400 करोड़ रुपये पीएनबी घोटाले के आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट ने झटका दिया है। नीरव की रिमांड पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब इस मामले की अगली सुनवाई  24 मई को होगी।

 

विज्ञापन

बता दें कि नीरव के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है। 48 वर्षीय कारोबारी पिछले महीने अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। इससे पहले नीरव को जेल से वीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। 

29 मार्च को चीफ मजिस्ट्रेट ने इस आधार पर उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी कि एक से अधिक पासपोर्ट होने के चलते वह फरार हो सकता है। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ नए तथ्य भी विचार के लिए पेश किए जा सकते हैं। साथ ही नीरव तीसरी जमानत याचिका भी दाखिल कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें