चीन में कारोबार को लेकर क्या हो रहा है?
शंघाई चीन का सबसे बड़ा शहर और वैश्विक वित्तीय केंद्र है। हालांकि, इन दिनों यहां विदेशी व्यवसायियों की संख्या बहुत कम हो गई है। कहा जा रहा है कि चीनी सरकार बहुराष्ट्रीय अधिकारियों के आने-जाने पर कड़ी नजर रख रही है। इसलिए सभी की निगाहें 22 से 24 सितंबर तक शहर में आयोजित बंड शिखर सम्मेलन पर थीं। बता दें कि बंड शिखर सम्मेलन वैश्विक विचारधारा वाला आर्थिक और वित्तीय मंच है।
पिछले वर्षों में इस फोरम में दुनियाभर से मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को शामिल किया जाता रहा है। चीन में कठोर कोरोना पाबंदियां हट चुकी हैं और खुद को कारोबार के लिए भी खोल दिया है। ऐसे में पहली बार हुई हालिया सभा में एक बार फिर से हाई प्रोफाइल भीड़ आकर्षित होने की उम्मीद थी। हालांकि, जैसा सोचा गया था, वैसा नहीं हुआ। जीरो कोविड नीति खत्म होने के बाद हुई सभा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए एक बड़ी निराशा रही।
जीरो कोविड पॉलिसी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI