म्यांमार संसद के पास एक ड्रोन उड़ाने के मामले में एक फ्रांसीसी पर्यटक को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांसीसी दूतावास और स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में आरोपी को तीन साल तक की जेल हो सकती है। फ्रांसीसी पर्यटक की पहचान 27 वर्षीय आर्थर डेसक्लाक्स के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, डेसक्लाक्स ने सरकारी भवन के ऊपर एक ड्रोन उड़ाने की कोशिश की, जो कि यहां पूर्ण रूप से अवैध है। इससे पहले साल 2017 में तीन पत्रकारों और उनके गाड़ी चालकों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, संसद के उपर ड्रोन उड़ाने के आरोप में उसे बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था।