प्रसिद्ध फ्रांसीसी सीरियल किलर विशेषज्ञ स्टीफन बॉर्गोइन ने स्वीकार किया है कि उनके प्रतिष्ठित करियर की स्थापना झूठों के बुनियाद पर हुई थी। 67 वर्षीय बॉर्गोइन ने एक जांच में फंसने से पहले धारावाहिक हत्यारों में देश के अग्रणी विशेषज्ञ के रूप में ख्याति अर्जित की, 75 से अधिक पुस्तकें लिखीं और दर्जनों डाक्यूमेंट्री का निर्माण किया।
वे एक विशेषज्ञ के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रीय न्यायपालिका पुलिस अकादमी में प्रशिक्षुओं के लिए अतिथि व्याख्याता के रूप में बुलाए जाते थे और नियमित रूप से अपने अनुभवों पर भाषण देने के लिए देश का दौरा करते थे।
हालांकि, जनवरी में '4e ओइल' या '4th आई' नामक एक गुमनाम ने यूट्यूब पर कई वीडियो डालते हुए बॉर्गोइन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए जिसके बाद देखते-देखते वो कहानी पूरे फ्रांस में एक सनसनी बन गई। तब से वीडियो यूट्यूब से हटा दिए गए हैं, लेकिन वे आधिकारिक वेबसाइट पर बने हुए हैं।
वीडियो जारी करने वाले ने बताया कि उन्होंने बॉर्गोइन के बारे में अगस्त 2019 से जांच शुरू की और फिर उनके झूठ को पकड़ पाए। अब इस मामले में खुद बॉर्गोइन ने भी अब प्रेस और अपने व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट पर झूठ को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, 'मुझे झूठ बोलने में, चीजों को छुपाने के लिए शर्मिंदा हूं।'