फ्रांस में आप्रवासन पर राजनीतिक खींचतान के बीच प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
पीएम बोर्न का इस्तीफा अन्य उपायों के अलावा कुछ विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की सरकार की क्षमता को मजबूत करने के लिए मैक्रों द्वारा समर्थित विवादास्पद आव्रजन कानून पर हालिया राजनीतिक तनाव के बाद आया है।
मैक्रों के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद मई 2022 में बोर्न को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वह फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं। राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय के बयान में कहा गया है कि बोर्न नया प्रधानमंत्री नियुक्त होने तक दैनिक घरेलू मुद्दों को संभालना जारी रखेंगी।