फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नॉट्र डाम कैथेड्रल को दोबारा बनाने के लिए फ्रांस के अरबपति पिनॉल्ट देंगे 10 करोड़ यूरो 

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 16 Apr 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्च को पुनर्निर्माण फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट देंगे 10 करोड़ यूरो - फोटो : social media

पेरिस के सबसे पुराने और दुनियाभर में मशहूर नॉट्र डाम कैथेड्रल में सोमवार को भीषण आग लग गई। इमारत में लगी आग से कैथोलिक चर्च का शिखर और छत ढह गए हैं। चर्च में आग लगने से ना केवल पेरिस बल्कि पूरी दुनिया दुखी है।



चर्च को दोबारा पहले जैसा बनाने की बातें की जा रही हैं। इसी बीच चर्च के पुनर्निमाण के लिए फ्रांस के अरबपति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने 10 करोड़ यूरो देने का वादा किया है।






केरिंग ग्रुप के सीईओ पिनॉल्ट ने सोमवार को एक समाचार एजेंसी से कहा कि नॉट्र-डाम के पूरी तरह से पुनर्निर्माण के प्रयास के लिए पैसा पिनॉल्ट परिवार की निवेश फर्म द्वारा भुगतान किया जाएगा। बता दें पिनॉल्ट गुच्ची और यवेस सेंट लॉरेंट फैशन हाउस के मालिक भी हैं। 12वीं शताब्दी के इस कैथेड्रल को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। 


ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग लगने का कारण क्या है। इस चर्च के नवीनीकरण का काम चल रहा था और अधिकारियों का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि आग इसी वजह से लगी हो

850 साल पुराना है यह चर्च

यह दुनिया के सबसे पुराने कैथेड्रल में से एक है। हर साल लाखों की तादाद में लोग इसे देखने और प्रार्थना करने आते हैं। हाल ही में इसकी इमारत की दीवारों में दरारें नजर आने लगी थी, जिसके नवीनीकरण का काम चल रहा था। फ्रांस में इसके अलावा दूजी कोई इमारत ऐसी दिखाई नहीं पड़ती है। फ्रांस में आइफल टावर को टक्कर देने वाली यही एक इमारत है। इस इमारत ने दो विश्व युद्ध देखे हैं। 



फ्रांसीसी क्रांति के वक्त इसे बहुत नुकसान उठाना पड़ा था। इस इमारत के टावर 200 फीट ऊंचे हैं और यह 400 फीट से ज्यादा लंबी है। यह कुल 52 हजार वर्ग फीट में बनी हुई है। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान इस चर्च में लूटपाट हुई थी। नेपोलियन ने इसी जगह को अपनी ताजपोशी के लिए इस्तेमाल किया था। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next