फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मरने जैसा महसूस हुआ': फ्रांस में पूर्व प्रेमी ने महिला को 487 से अधिक पुरुषों को बेचा, मिली 25 साल जेल की सजा

Wed, 27 May 2026 11:11 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

आरोपी प्रेमी गुइलौम बकी ने गला घोंटने, जलाने और पशुतापूर्ण कृत्यों जैसी घटनाओं को स्वीकार किया है। हालांकि, उसने कहा कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति के थे। महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर उसे 400 से ज्यादा पुरुषों को बेचने का भी आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
फ्रांस में महिला के साथ क्रूरता - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्रांस की एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर सात साल तक उसे प्रताड़ित करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने ऑनलाइन मिले अजनबियों को बेचने का आरोप भी लगाया है। 42 वर्षीय महिला ने कहा कि गुइलौम बकी नामक पूर्व प्रेमी ने उन पर मनोवैज्ञानिक तरीके से काबू पा लिया था।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बकी ने 2015 से 2022 तक उसे अपने वश में करने के लिए सैडोमासोकिस्टिक नाम के अश्लील खेलों का इस्तेमाल किया। उसने कहा कि जब उसके पूर्व साथी ने सैडोमासोकिज्म के अपने विचार साझा किए, तो उसने कुछ अलग सामान्य चीजों के बारे में सोचा था। हालांकि, महिला ने कहा कि ये हरकतें यौन हिंसा की थीं।  महिला ने कहा कि उसे डर था, अगर वह उसे छोड़ देती तो वह उसके अंतरंग वीडियो जारी कर देगा।

ये भी पढ़ें: Pakistan: जारी करना पड़ेगा नया पासपोर्ट? पाकिस्तान के अब्राहम समझौते को नहीं मानने की ये भी है बड़ी वजह
विज्ञापन


आरोपी प्रेमी ने स्वीकार किए कई गंभीर अपराध
आरोपी प्रेमी बकी ने गला घोंटने, जलाने और पशुतापूर्ण कृत्यों जैसी घटनाओं को स्वीकार किया है। हालांकि, उसने कहा कि ये उनके अंतरंग संबंध के संदर्भ में सहमति से किए गए कार्य थे। उसने कहा कि उसे नहीं लगता कि वह उसे नुकसान पहुंचा रहा था।

इन कृत्यों के अलावा उसने महिला पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डालने की बात भी स्वीकार की। उसने माना कि उसने महिला को दोस्तों, सहकर्मियों और अजनबियों को बेच दिया। महिला ने मुकदमे के दौरान कहा कि 487 पुरुषों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

अदालत ने सुनवाई 25 साल कैद की सजा
चार बच्चों की मां ने बताया कि कैसे यातनाएं धीरे-धीरे शुरू हुईं। बकी ने पहले उसे दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने अदालत में कहा, "मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं अंदर से मर रही हूं।" दुर्व्यवहार के कारण अब वह गंभीर विकलांगता से ग्रस्त है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं': रूबियो के इस बयान पर विवाद क्यों? विदेश मंत्रालय को पोस्ट करना पड़ा डिलीट

अभियोजकों ने आरोपी प्रेमी के लिए किसी अन्य महिला के खिलाफ अपराध करने से रोकने के लिए आजीवन कारावास की मांग की थी। हालांकि, अदालात ने बकी को 25 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने फैसला सुनाया कि वह अपनी सजा का कम से कम दो-तिहाई हिस्सा पूरा करने के बाद ही पैरोल पा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें