फ्रांस में चाकूबाजी की घटना के बाद सरकार सख्त
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो
- फोटो : एक्स@BrunoRetailleau
अल्जीरिया वापस भेजना चाहती थी फ्रांस सरकार
गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने इस वारदात के संबंध में कहा कि संदिग्ध हमलावर की जांच के दौरान उसकी सिजोफ्रेनिक प्रोफाइल (मानसिक रोग) के बारे में जानकारी मिली। 2023 में आतंकवाद के महिमामंडन का दोषी ठहराए जाने के बाद के कई महीनों तक जेल की सजा हुई। ब्राहिम को घर में नज़रबंद रखा गया। उसे अधिकारी उसे अल्जीरिया वापस भेजना चाहते थे, लेकिन उत्तरी अफ्रीकी देश के विरोध के कारण ऐसा नहीं किया जा सका। फ्रांस सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना भी की।
राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया आतंकवादी कृत्य
इस वारदात को लेकर आई शुरुआती रिपोर्ट्स अभियोजन पक्ष से जारी बयान के मुताबिक एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर मुलहाउस शहर में स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर धार्मिक नारेबाजी करते हुए हमला कर दिया था। एक राहगीर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। मैक्रों ने वार्षिक फ्रेंच फार्म शो के दौरान इस वारदात के संबंध में कहा, 'यह नि:संदेह इस्लामी आतंकवाद का कृत्य है।
संबंधित वीडियो-