विस्फोट की वजह अभी तक साफ नहीं है लेकिन जांच अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट गैस लीक की वजह से हुआ। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि विस्फोट के बाद से ही वह गैस की तेज गंध महसूस कर रहे हैं।
फ्रांस मार्सेली में हुए एक जबरदस्त धमाके में दो इमारतें ढह गईं। इमारतों के मलबे में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। हालांकि धमाके की वजह से इमारतों के मलबे के भीतर आग धधक रही है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में देरी हो रही है। मलबे में अभी तक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। वहीं छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
धमाके की वजह गैस लीक!
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में कई मुश्किलों की वजह से मलबे में फंसे लोगों को निकालने में समय लगेगा। इसके बाद उनकी पहचान की जाएगी। बता दें कि शनिवार देर रात मार्सेली शहर की एक इमारत में तेज विस्फोट हुआ, जिससे वह इमारत और उसके पास की एक अन्य इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की वजह अभी तक साफ नहीं है लेकिन जांच अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट गैस लीक की वजह से हुआ। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि विस्फोट के बाद से ही वह गैस की तेज गंध महसूस कर रहे हैं।
100 से ज्यादा फायर फाइटर घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। घटनास्थल से 200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इससे पहले साल 2018 में भी दो इमारतें ढह गईं थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी। माना जाता है कि मार्सेली में इमारतों का निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं है और करीब 40 हजार लोग घटिया गुणवत्ता वाली इमारतों में रह रहे हैं।