फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्ज फ्लॉएड की मौत के बाद फ्रांस सरकार ने की घोषणा, अब पुलिस नहीं दबाएगी गला

Fri, 12 Jun 2020 02:50 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

  • जॉर्ज फ्लॉएड की मौत के बाद फ्रांसीसी सरकार का बड़ा एलान
  • लोगों को गिरफ्तार करते समय पुलिस अब गला नहीं दबा सकेगी
  • फ्रांसीसी पुलिस अमेरिका की पुलिस की तरह नहीं- क्रिस्टोफ कास्टानेर
विज्ञापन
george floyd - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह तक देश और विदेश में नस्लवाद और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ हो रहे बड़े प्रदर्शनों के बाद बुधवार को फ्रांसीसी सरकार ने घोषणा की कि लोगों को गिरफ्तार करते समय पुलिस अब गला नहीं दबा सकेगी। आंतरिक विषयों के मंत्री क्रिस्टोफ कास्टानेर ने कहा कि गला दबाना एक खतरनाक तरीका था। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया को अब पुलिस ट्रेनिंग में नहीं सिखाया जाएगा। कास्टानेर ने पिछले सप्ताह कई प्रमुख फ्रांसीसी शहरों में हुए 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के विशाल विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं विरोध के स्वर सुन रहा हूं और रंग-भेद संबंधी घृणा के प्रति लोगों का दुख भी महसूस कर रहा हूं।


उन्होंने कहा कि नस्लवाद का न तो हमारे समाज में और ना ही हमारे गणतंत्र में कोई स्थान है। मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉएड की हत्या पर अमेरिकियों की नाराजगी और उनके प्रदर्शनों से प्रेरित होकर फ्रांसीसी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की हिरासत में शहीद हुए 24 वर्षीय अश्वेत अडामा ट्रेरे के लिए न्याय की मांग की।
विज्ञापन


अडामा ट्रेरे चार साल पहले पेरिस के बाहर पुलिस की चेकिंग में से बचकर निकलना चाह रहा था। जिस कारण पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। अडामा ट्रैरे की बहन ऐसा ट्रेरे ने बताया कि अडामा के अंतिम शब्द यही थे कि 'मैं सांस नहीं ले सकता' और यही शब्द जॉर्ज के भी थे।

कास्टानेर ने अपनी टिप्पणी में देश में हुए ट्रेन के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के न्याय मंत्री से इसके बारे में जानकारी मांगी है। कास्टानेर ने कहा कि हम न्याय और पारदर्शिता चाहते हैं और राष्ट्रपति भी इसी के लिए काम कर रहे हैं।

नस्लवाद करने पर पुलिस को बर्खास्त किया जाएगा
उन्होंने कहा कि पुलिस बल में नक्सलवाद की जरा सी भनक मिलने पर निलंबन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने गणराज्य में नस्लवाद के लिए शून्य सहिष्णुता चाहता हूं। पुलिस की आंतरिक निगरानी की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 और 2019 के बीच पुलिस की ओर से की गई हिंसा के मामलों में 41 फीसदी की वृद्धि हुई है।

फ्रांसीसी पुलिस अमेरिकी पुलिस की तरह नहीं है: कास्टानेर
नस्लवादी पुलिस की बर्बरता के कथित मामले के विरोध में पिछले मंगलवार को पेरिस में उच्च न्यायालय के आसपास सड़कों पर भारी भीड़ जुटी। कास्टानेर ने अपने भाषण में इस बात को मानने से साफ इंकार किया कि फ्रांसीसी पुलिस ने अश्वेत लोगों के खिलाफ लक्षित हिंसा को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी पुलिस अमेरिकी पुलिस की तरह नहीं है। विशेष रूप से गिरफ्तारी के दौरान और अधिकारियों को अपने आईडी नंबर प्रदर्शित करने के लिए दायित्व पर जोर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें