फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France Election: संसदीय चुनाव के पहले चरण में दिखे ट्रेंड से राष्ट्रपति मैक्रों की चिंता बढ़ी

Mon, 13 Jun 2022 04:45 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

विश्लेषकों के मुताबिक अगर एसेंबल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, तो मैक्रों को शासन चलाने के लिए लेस रिपब्लिकंस पार्टी और यहां तक कि ली पेन की पार्टी के सांसदों पर निर्भर रहना होगा। यह उनके लिए एक बड़ी समस्या होगी...
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस में संसदीय चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद जो ट्रेंड उभरा, उससे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की चिंता बढ़ गई है। इस दौर में वामपंथी गठबंधन को मैक्रों की पार्टी के लगभग बराबर वोट मिले हैं। अब मैक्रों की पार्टी एसेंबल (जिसका पहले नाम ला रिपब्लिक एन मार्श था) की सारी उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरे दौर में वामपंथी गठबंधन को रोकने के लिए कंजरवेटिव और धुर दक्षिणपंथी मतदाताओं का उसे समर्थन मिलेगा।  

विज्ञापन


फ्रांस की संसद के निचले सदन की 577 सीटों के लिए पहले दौर का मतदान रविवार को हुआ। अब दूसरे दौर का मतदान अगले रविवार यानी 19 जून को होगा। पहले दौर में विभिन्न चुनाव क्षेत्रों में 12.5 फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरण में मुकाबला होगा। इस लिहाज से ज्यादातर चुनाव क्षेत्रों में सिर्फ दो उम्मीदवार ही मैदान में बचेंगे।

मैक्रों की पार्टी को 295 सीटें मिलने की उम्मीद

पहले दौर के बाद सर्वे एजेंसी इप्सोस ने अंदाजा लगाया है कि नेशनल असेंबली में मैक्रों की पार्टी को 255 से 295 के बीच सीटें मिलेंगी। पूर्ण बहुमत के लिए 289 सीटों की जरूरत है। विश्लेषकों के मुताबिक इस अनुमान के मुताबिक एसेंबल को पूर्ण बहुमत मिलना तय नहीं है। अगर उसे पूरा बहुमत नहीं मिला, तो फिर राजकाज चलाने में मैक्रों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

फ्रांस के टीवी चैनल फ्रांस-24 के एक विश्लेषण में कहा गया है कि पिछले दो दशक में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब राष्ट्रपति की पार्टी को नेशनल असेंबली में साफ बहुमत नहीं मिला हो। लेकिन इस बार ऐसा हो सकता है। पहले चरण के मतदान में एसेंबल को 25.75 फीसदी वोट मिले। जबकि धुर वामपंथी नेता ज्यां लुक मेलेन्शॉं के नेतृत्व वाले न्यू इकोलॉजिकल एंड सोशल पोपुलर यूनियन (एनयूपीईएस) को 25.66 प्रतिशत वोट हासिल हुए। इस पार्टी को 150 से 190 तक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में लगभग बराबर वोट मिलने के बावजूद मैक्रों की पार्टी के ज्यादा सीटों की भविष्यवाणी इस अनुमान के आधार पर की गई है कि दूसरे चरण में धुर दक्षिणपंथी नेता मेरी ली पेन और कंजरवेटिव दल- लेस रिपब्लिकन्स के समर्थक एसेंबल को वोट देंगे।

वॉरविक यूनिवर्सटी में फ्रेंच राजनीति के प्रोफेसर जिम शील्ड्स ने फ्रांस-24 से कहा- ‘पहले दौर में बाहर हो गए उम्मीदवारों के समर्थकों का वोट दूसरे दौर में निर्णायक होगा। इसमें मैक्रों के मध्यमार्गी होने का फायदा उनकी पार्टी को मिलेगा।’

मैक्रों की बढ़ेंगी मुश्किलें

विश्लेषकों के मुताबिक अगर एसेंबल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, तो मैक्रों को शासन चलाने के लिए लेस रिपब्लिकंस पार्टी और यहां तक कि ली पेन की पार्टी के सांसदों पर निर्भर रहना होगा। यह उनके लिए एक बड़ी समस्या होगी। चुनाव अभियान के दौरान लेस रिपब्लिकंस के नेता क्रिश्चियन जैकॉब ने बार-बार ये कहा है कि उनकी पार्टी एसेंबल का समर्थन नहीं करेगी। इसलिए चुनाव के बाद उनके लिए सौदेबाजी करना कठिन साबित होगा।

पहले चरण में पांच साल पहले की तुलना में लगभग डेढ़ फीसदी कम मतदान हुआ। यह भी अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। कई विश्लेषकों ने इसे लोकतंत्र से मतदाताओं के मोहभंग का संकेत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें