फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता के समर्थन में आया फ्रांस, कहा- यह बहुत जरूरी

Tue, 07 May 2019 06:43 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फ्रांस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता की वकालत की है। फ्रांस का कहना है कि भारत, जर्मनी, ब्राजील और जापान जैसे देशों को समसामयिक वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों के तौर पर शामिल करने की बेहद आवश्यकता है।

विज्ञापन


फ्रांस ने कहा कि सुरक्षा परिषद में इन प्रमुख सदस्यों को शामिल करना फ्रांस की ‘रणनीतिक’ प्राथमिकताओं में शामिल है। संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि फ्रानोइस डेलातरे ने पिछले हफ्ते यहां संवाददाताओं से कहा, ‘नीति के लिहाज से फ्रांस व जर्मनी की नीति मजबूत है जो सुरक्षा परिषद को विस्तार देने के लिए साथ काम करने और उस बातचीत में सफल होने से जुड़ी है। जिससे सुरक्षा परिषद का दायरा बढ़े, जिसे हम विश्व को जैसा है वैसा ही बेहतर ढंग से दर्शाने के लिए निहायत ही जरूरी मानते हैं। इसमें कोई सवाल ही नहीं उठता है।’ 

डेलातरे ने जोर दिया कि फ्रांस मानता है कि जर्मनी, जापान, भारत, ब्राजील और विशेष रूप से अफ्रीका का उचित प्रतिनिधित्व सुरक्षा परिषद में निष्पक्ष प्रतिनिधित्व की दिशा में अत्यंत आवश्यक है यह हमारे लिए प्राथमिकता का विषय है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भारत है स्थायी सदस्यता का उचित हकदार

संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि फ्रानोइस डेलातरे ने कहा कि कुछ प्रमुख सदस्यों को जोड़ने के साथ सुरक्षा परिषद को बृहत बनाना हमारी रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा, भारत सुरक्षा परिषद के लंबे समय से लंबित पड़े सुधारों के लिए दबाव देने वाले प्रयासों में सबसे अग्रणी है। वह संयुक्त राष्ट्र की इस महत्वपूर्ण संस्था में एक स्थायी सदस्य के तौर पर उचित जगह का हकदार भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें