फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में फ़्रांस, 10 हज़ार लोग निकाले गए

Wed, 26 Jul 2017 05:23 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
france
विज्ञापन
दक्षिणी-पूर्वी फ़्रांस के जंगली इलाक़ों में प्रचंड आग लगी है। रातों रात 10 हज़ार लोगों को इस इलाक़े से सुरक्षित निकाला गया है। फ़्रांस के प्रोवांस-अप्स-कुट-ज़ोर इलाक़े में ब्रोमेज-ली-मिमोजे के पास आग पर क़ाबू पाने के लिए सैकड़ो लोगों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन




इससे पहले फ़्रांस ने यूरोपीय यूनियन के पड़ोसियों से आग पर क़ाबू पाने में मदद करने की अपील की थी। भूमध्यसागर तट के पास 4,000 हेक्टेयर ज़मीन पूरी तरह से जल गई है। आग क्रोएशिया में पहाड़ के आंतरिक हिस्सों और द्वीपों पर लगी है। कम से कम दस हज़ार लोगों को आग की चपेट में आने से पहले निकाला गया है।



फ़्रांस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को यह जानकारी दी है। इस इलाक़े में गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और इलाके की आबादी दोगुनी-तिगुनी बढ़ जाती है। सोमवार से ही चार हज़ार से ज़्यादा दमकलकर्मी और सैनिक आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. कम से कम 12 दमकलकर्मी और 15 पुलिसकर्मी धुएं और आग की लपटों से जख़्मी हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें