चीन में कोरोना पर फिर चेतावनी टीके लगवाने की दी गई सलाह
चीनी विशेषज्ञों ने मौजूदा सर्दियों के मौसम के दौरान कोविड-19 संक्रमण के फिर से उभरने के बारे में अलर्ट जारी किया है और बुजुर्ग व कमजोरी आबादी को टीका लगवाने के लिए कहा है। चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में देशभर में कोरोना के कुल 209 नए गंभीर गंभीर मामले सामने आए और 24 मौतें हुईं। चीन के शीर्ष श्वसन रोग विशेषज्ञ झोंग नानशान ने सर्दियों में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि की चेतावनी दी वृद्धि की चेतावनी दी और बुजुर्गों एवं कमजोर आबादी को जल्द से जल्द टीका लगवाने की याद दिलाई।
भारत और रूस के बीच बढ़ेगा आपसी सहयोग
भारत और रूस ने सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा बैठक बुलाई और आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा और रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने राजनीतिक, रक्षा और दूतावास संबंधी मुद्दों जैसे द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की।
अब नेपाल में भी टिकटॉक पर रोक
भारत की राह पर चलते हुए नेपाल ने भी चीनी वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सोमवार को हुई नेपाली कैबिनेट की बैठक में सामाजिक सद्भाव पर इसके नकारात्मक प्रभावों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया गया। हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि इस फैसले में अमल कब से होगा। नेपाल सरकार की प्रवक्ता और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा ने कहा कि टिकटॉक को बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इसके कारण सामाजिक सौहार्द बिगड़ने लगा था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले चार वर्षों में वीडियो-शेयरिंग एप पर साइबर अपराध के 1,647 मामले सामने आए हैं। कहा कि फैसले को लागू करने की प्रक्रिया कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।
अफगानिस्तान में निमोनिया से इस वर्ष 2300 से अधिक बच्चों की मौत
अफगानिस्तान में इस वर्ष 2300 से अधिक बच्चों की निमोनिया के कारण मौत हो गई। बीमारी से मरने वाले कई मरीजों में बच्चे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, हमारे पास संक्रमितों की संख्या लगभग 13 लाख है, लेकिन दुर्भाग्य से मौतों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
सोमालिया में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ से 31 की मौत
सोमालिया के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश व बाढ़ से 31 लोगों की मौत हुई है। अक्तूबर के बाद से बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, जबकि 12 लाख से अधिक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। विशेष रूप से दक्षिणी सोमालिया को भारी नुकसान हुआ है।
नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए चावल भेजेगी पतंजलि
नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए पतंजलि आयुर्वेद 20 मीट्रिक टन चावल (गैर-बासमती) भेजेगी। इसके निर्यात के लिए केंद्र सरकार ने उसे अनुमित दे दी है। बता दें कि घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 20 जुलाई को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नेपाल के मामले में सरकार ने प्रतिबंध से एक बार की छूट प्रदान की है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। अक्तूबर में जारी डीजीएफटी की अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने नेपाल, कैमरून और मलेशिया सहित सात देशों को 10,34,800 टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी है।
Pakistan: आतंकवादियों ने निजी कंपनी के वाहनों पर किया हमला, तीन की मौत
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान के दाराजिदा क्षेत्र में आतंकवादियों ने विकास परियोजना में लगी एक निजी कंपनी के वाहनों को निशाना बनाया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो कर्मचारी और पाकिस्तानी सेना के एक जवान शामिल है। पाक सेना की मीडिया विंग ने कहा कि इलाके में मौजूद आतंकवादियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल आतंकवाद को खत्म करने और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं।