फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 12 Oct 2019 07:06 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शनिवार को गोलीबारी हुई। ब्रूकलिन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायल होने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन स्थित 74 यूटिका एवेन्यू में हुई।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे ब्रूकलिन के नजदीक वीक्सविले स्थित 74 यूटिका एवेन्यू की है। घटनास्थल पर चार लोग मृत पाए गए। 

पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले भी कनसास शहर के एक बार में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी की इस वारदात में भी चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें