फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग : चार सांसदों ने अयोग्य ठहराने के बाद इस्तीफा देने का किया एलान

Thu, 12 Nov 2020 02:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
विज्ञापन
हांगकांग में लोकतंत्र का समर्थन करने वाले सांसद - फोटो : twitter
विज्ञापन

चीन के स्वायत्तशासी शहर हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक चार सांसदों को अयोग्य करार देने के बाद लोकतंत्र का समर्थन करने वाले सांसदों ने इस्तीफा देने का एलान किया है। इससे पूर्व हांगकांग सरकार ने लोकतंत्र समर्थक चार विधायकों एल्विन युंग, डेनिस क्वोक, क्वोक का-की और केनेथ लेउंग को अयोग्य करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने कहा, चीन विरोधी लड़ाई में हम हार नहीं मानेंगे
यह घोषणा चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्थायी समिति की बैठक के बाद हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि जो लोग हांगकांग की आजादी का समर्थन करते हैं या शहर पर चीन की संप्रभुता को मानने से इनकार करते हैं उसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा माना जाएगा। ऐसे में बाहरी ताकतों को शहर के मामलों में दखल का आग्रह करने वालों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

इस बीच, लोकतंत्र समर्थक शिविर के संयोजक वू ची-वाई ने पत्रकारों से कहा कि हम अपने पदों से इस्तीफा देने जा रहे हैं क्योंकि हमारे सहयोगियों केंद्र सरकार के निर्मम कदम के तहत अयोग्य ठहराया गया है। उन्होंने कहा, हम लोकतंत्र की लड़ाई के लिए काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, लेकिन आगामी भविष्य में हम कभी हार नहीं मानेंगे। लोकतंत्र समर्थक कुछ विधायक बृहस्पतिवार को अपने इस्तीफे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें