फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: कोरोना से अब तक 40 लाख लोगों की गई जान, महामारी खत्म होने में लगेगा वक्त

Thu, 08 Jul 2021 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। महासचिव गुटेरेस ने कहा कि कोरोना महामारी अपने पीछे बड़ी तबाही छोड़ रही है। 
विज्ञापन
UN Secretary-General Antonio-Guterres
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चिंता व्यक्त की है। यूएन के मुताबिक, पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से त्रस्त है। यह महामारी इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाली है। लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव  एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोविड-19 की वजह से अभी तक दुनिया में 40 लाख लोगों की जान जा चुकी है। इससे साफ होता है कि यह महामारी कितनी घातक और जानलेवा है। 

विज्ञापन


पहली और दूसरी लहर के दौरान कोरोना की चपेट में आने से अभी तक 40 लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हालांकि, कई देश अपने नागरिकों को महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन लगा रहे हैं, लेकिन तेजी से स्वरूप बदल रहा कोरोना वायरस चिंता का सबब है। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस से मौतों को 20 लाख तक पहुंचने में एक साल का वक्त लगा, जबकि 166 दिनों में मरने वालों की संख्या 20 लाख हो गई।  
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें