वेस्ट डेस मोइंस पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर एक नागरिक सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर थे और एजेंसी की प्रौद्योगिकी सेवा ब्यूरो में तैनात थे। 65 स्ट्रीट स्थित चंद्रशेखर के आवास पर पुलिस शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे पहुंची। जहां चारों के शव बरामद हुए। सार्जंट डेन वेड ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इसका मृतक के परिजनों, मित्र और खासतौर से बाहर से आने वाले पेशेवरों पर बुरा असर पड़ेगा। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जल्द पूरी की जाएगी, साथ ही भरोसा जताया कि बाहर से आए पेशेवरों के समुदाय को कोई खतरा नहीं है। अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
मेहमान आए हुए थे घर
पुलिस ने बताया कि इस घटना के दौरान चंद्रशेखर के घर चार मेहमान थे जिनमें दो वयस्क और दो बच्चे थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक शवों को देखकर बाहर की ओर भागा और पड़ोसियों से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।