फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Nepal Relations: भारत के सहयोग से नेपाल में बौद्ध साधना भवन का शिलान्यास, सोलुखुम्बु में हो रहा निर्माण

Wed, 15 Jul 2026 06:39 AM IST
अमन तिवारी अतुल मिश्र, काठमांडो

सार

भारत सरकार की वित्तीय सहायता से नेपाल के कोशी प्रदेश के सोलुखुम्बु जिले में लगभग 3.3 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से बौद्ध साधना (गुम्बा) भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास भारतीय दूतावास और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
भारत और नेपाल का झंडा - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सहयोग से नेपाल के कोशी प्रदेश के सोलुखुम्बु जिले की लिखु पिके ग्रामपालिका में बौद्ध साधना (गुम्बा) भवन का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। लगभग 3.3 करोड़ नेपाली रुपये की लागत वाला यह गुम्बा भवन भारत सरकार की वित्तीय सहायता से उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के तहत निर्मित किया जाएगा। यह नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में इस प्रकार की छठी उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना है। लिखु पिके ग्रामपालिका की अध्यक्ष मीना कार्की बस्नेत और काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास के द्वितीय सचिव अजय कुमार सिंह ने गुम्बा भवन की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने नेपाल में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विकास सहयोग की सराहना की। भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच निकट पड़ोसी होने के नाते बहुआयामी और बहुक्षेत्रीय सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें