फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यू जर्सी जा रहे विमान में मिला सांप, दहशत में आए यात्री

Wed, 19 Oct 2022 10:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बिजनेस क्लास में सवार यात्रियों ने सांप को देखा था। जिसके बाद यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। यात्रियों ने सांप मिलने पर विमान के कर्मचारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लोरिडा के टाम्पा शहर से न्यू जर्सी जा रहे एक विमान में सांप मिलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वन्यजीव विभाग और पुलिस ने सांप को पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया।  जिसके बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सांप विमान में कैसे पहुंचा। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, बिजनेस क्लास में सवार यात्रियों ने सांप को देखा था। जिसके बाद यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। एक बयान में कहा गया कि यात्रियों ने सांप मिलने पर विमान के कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यूनाइटेड की फ्लाइट संख्या 2038 पहुंचे और सांप को पकड़ लिया गया। फ्लाइट प्रभावित नहीं हुई है। सांप जहरीला नहीं था। सांप को पकड़ने के बाद यात्रियों को उनके सामान के साथ उतारा गया और विमान में रेंगने वाले किसी भी अन्य सरीसृप की तलाश की गई। हालांकि, कोई भी अन्य जीव विमान में नहीं मिला। 

द वाशिंगटन टाइम्स ने फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का हवाला देते हुए कहा कि कॉमन गार्टर स्नेक हर फ्लोरिडा काउंटी में पाया जाता है और यह मनुष्यों के प्रति जहरीला या आक्रामक नहीं है। यह सांप आमतौर पर 18 से 26 इंच लंबे होते हैं। ये मनुष्यों या जानवरों से बचते हैं। केवल तभी काटते हैं जब उन्हें जानबूझकर कर छेड़ा जाता है।
विज्ञापन


मलेशिया की एयरएशिया फ्लाइट में मिला था सांप
फरवरी में मलेशिया की एयरएशिया की एक फ्लाइट में भी इसी तरह की घटना हुई, जब यात्रियों को एक सांप मिला था। उस समय विमान उड़ान भर रहा था। द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, 2016 में एक जहरीला हरा वाइपर सांप मेक्सिको की एरोमेक्सिको फ्लाइट के ओवरहेड डिब्बे से निकला था। उस दौरान ट्विटर पर एक यात्री द्धारा पोस्ट किए गए वीडियो में वह विमान की छत से लटके हुए दिखाया गया, जिसे मैक्सिको सिटी पहुंचने पर लैंडिंग के बाद पकड़ा गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें