फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे को तीन हफ्ते बाद उनके गांव में दफनाया गया

Sun, 29 Sep 2019 03:28 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Robert Mugabe (File Photo) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में छह सितंबर को निधन हो गया। 95 साल के रॉबर्ट मुगाबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।रॉबर्ट मुगाबे 1980 से 1987 तक प्रधानमंत्री और 1987 से 2017 तक जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रहे थे।

विज्ञापन


रॉबर्ट मुगाबे को उनके निधन के तीन हफ्ते के बाद शनिवार को उनके गांव कुटामा में दफना दिया गया। लगभग चार दशकों तक देश का नेतृत्व करने वाले इस दिग्गज नेता को हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुगाबे 37 साल तक देश की सत्ता में रहे थे। 2017 में उनको पद से हटना पड़ा था। उनके शव को राजधानी हरारे से लगभग 90 किलोमीटर (55 मील) पश्चिम में स्थित ज़्वीम्बा जिले में उनके घर के परिसर में दफनाया गया। सैकड़ों लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें