फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित

Sat, 06 Jun 2020 09:31 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जो बाइडेन - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो गए हैं। बाइडेन ने डेमोक्रेटिक नामांकन हासिल करने के लिए 1,991 से अधिक प्रतिनिधियों को सुरक्षित किया है। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार रात एक बयान में बाइडेन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के साथ नामांकन के लिए मुकाबला करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हम राष्ट्रपति चुनाव एक एकजुट पार्टी की तरह लड़ने जा रहे हैं।

बाइडेन ने कहा कि मैं इस महान देश में सभी अमेरिकियों के वोट हासिल करने के लिए अब से और तीन नवंबर के बीच हर दिन बिताने जा रहा हूं ताकि हम इस राष्ट्र की आत्मा के लिए लड़ाई जीत सकें। साथ ही यह सुनिश्चित कर सकें कि जैसे-जैसे हम अपनी अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण करें तो बाकि लोग भी इससे जुड़ते जाएं। 
विज्ञापन


बाइडेन ने सात राज्यों में प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। उन्हें मंगलवार को हुए चुनाव में सबसे अधिक प्रतिनिधि पेन्सिलवेनिया से मिले। वह मैरीलैंड, इंडियाना, रहोडे आइलैंड, न्यू मैक्सिको, मोंटाना और दक्षिण डकोटा से चुनाव जीते।

2020 के कई प्राइमरी चुनाव कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी से हुए। 17 मार्च और सात अप्रैल के बीच कोई प्राइमरी चुनाव आयोजित नहीं किया गया था, इस दौरान प्रतिभागियों को पुनर्निर्धारित किया गया और वोट-बाय-मेल करने का प्रस्ताव लाया गया। 

बता दें कि, बर्नी सैंडर्स ने विस्कॉन्सिन प्राइमरी में हारने के बाद अपने अभियान पर रोक लगा दी, इसके बाद बाइडेन राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित व्यक्ति के तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार के रूप में उभरे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें