फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Training: अमेरिकी पायलट चीनी सेना को दे रहे प्रशिक्षण, एक फाइटर फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 06:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सिडनी।

सार

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक, डेनियल एडमंड दुग्गन नामक इस पायलट को न्यू साउथ वेल्स के ऑरेंज में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एडमंड को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद अदालत में पेश किया गया। जज ने डनियल को जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अब औपचारिक प्रत्यर्पण कार्रवाई पूरा कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी हैरियर जेट पायलट ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : US Navy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के लिए काम करने वाले एक पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट को ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार किया गया है। यह अमेरिकी पायलट चीनी वायु सेना के पायलटों को फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर ट्रेनिंग दिया करता था। ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि इस पूर्व पायलट को अमेरिका के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। अब इसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक, डेनियल एडमंड दुग्गन नामक इस पायलट को न्यू साउथ वेल्स के ऑरेंज में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एडमंड को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद अदालत में पेश किया गया। जज ने डनियल को जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अब औपचारिक प्रत्यर्पण कार्रवाई पूरा कर रही है।

एफबीआई ने किया था अनुरोध
फेडरल अटॉर्नी-जनरल विभाग ने कहा कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पायलट की गिरफ्तारी का अनुरोध किया था। जब ब्रिटेन ने दर्जनों पूर्व सैन्य पायलटों के चीन में काम करने का खुलासा किया था। ब्रिटेन ने कहा था कि ये लोग अगर चीन के लिए काम करना बंद नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई होगी। ऑस्ट्रेलिया भी उन रिपोर्टों की जांच कर रहा है, जिसमें कुछ पूर्व फाइटर पायलटों से चीन में काम करने के लिए संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से थी तलाश
एफबीआई दुग्गन की लंबे समय से तलाश कर रही थी। पायलट के ऑस्ट्रेलिया में मौजूद होने का पता चला तो गिरफ्तारी के लिए तत्काल अनुरोध किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें