फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के मशहूर जिम्नास्ट कुर्ट थॉमस का निधन

Sun, 07 Jun 2020 11:14 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, लॉस एंजिल्स
विज्ञापन
Gymnast Kurt Thomas (File Photo) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले पुरुष जिम्नास्ट कुर्ट थॉमस का निधन हो गया है। वह 64 साल के थे। थॉमस के परिवार ने बताया कि उनका शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्हें 24 मई को मस्तिष्काघात हुआ था। तब उनके दिमाग की एक नस फट गयी थी।

विज्ञापन


उनकी पत्नी बैकी थॉमस ने अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट पत्रिका से कहा कि 'कल मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त और पिछले 24 वर्षों से अपना हमसफर खो दिया। मुझे हमेशा उनकी पत्नी होने पर गर्व रहेगा।'

थॉमस ने 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में भाग लेने के बाद 1978 में फ्रांस के स्ट्रासबोर्ग में खेली गई विश्व चैंपियनशिप में फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


इस तरह से वह जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में सोने का तमगा जीतने वाले पहले अमेरिकी बने थे। इसके बाद उन्होंने 1979 में टेक्सास के फोर्ट वर्थ में खेली गयी विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें