फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के अध्यक्ष नियुक्त किए गए अतुल केशप, जानें क्या है इंडिया कनेक्शन?

Tue, 04 Jan 2022 09:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अतुल केशप लंबे समय तक अमेरिका के विदेश मंत्रालय में काम कर चुके हैं। इसी साल जून में जब उन्हें भारत में अमेरिका के अंतरिम राजदूत के तौर पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
USIBC के नए अध्यक्ष अतुल केशप। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के अध्यक्ष के तौर पर अतुल केशप की नियुक्ति का एलान किया है। अतुल इस पद की जिम्मेदारी 5 जनवरी से संभालेंगे। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में अमेरिका के अंतरिम राजदूत (चार्ज डी अफेयर) के तौर पर सेवाएं दी थीं। इस दौरान वे अमेरिकी दूतावास की पूरी टीम का नेतृत्व कर रहे थे। 
विज्ञापन


कौन हैं अतुल केशप?
अतुल केशप लंबे समय तक अमेरिका के विदेश मंत्रालय में काम कर चुके हैं। इसी साल जून में जब उन्हें भारत में अमेरिका के अंतरिम राजदूत के तौर पर नियुक्त किया गया था। तब विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि राजदूत केशप की नियुक्ति अमेरिका की भारत सरकार और भारत के लोगों के साथ घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करेगी। अतुल इससे पहले पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण एशिया के लिए स्पेशल असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं।

अमेरिकी विदेश सेवा में रही हैं मां जोए कैलवर्ट
अतुल केशप के पिता केशप चंदर सेन पंजाब में रहते थे। वह बाद में नाइजीरिया में यूएन डेवलपमेंट इकनॉमिस्ट के तौर पर काम करने लगे। नाइजीरिया में ही अतुल केशप का जन्म 1971 में हुआ। अतुल केशप की मां जोए कैलवर्ट अमेरिकी विदेश सेवा में रही हैं। लंदन में सेन से उनकी मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली। जोए भारत में अमेरिकी दूतावास में भी सेवाएं दे चुकी हैं। अतुल हिंदी बोल-समझ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें