संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर का पेरू में निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। उनके बेटे फ्रांसिस्को पेरेस डी क्यूलर ने बताया कि ईरान-इराक युद्ध और अल सल्वाडोर में गृह युद्ध के दौरान विश्व संस्था का नेतृत्व करने वाले जेवियर पेरेज डी क्यूलर ने बुधवार को अंतिम सांस ली।
उन्होंने बताया, मेरे पिता का देहांत हो गया है। (स्थानीय समयनुसार) रात आठ बजकर नौ मिनट पर उनका निधन हुआ। पेरू के राजनयिक ने 1981 से 1991 तक संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद संभाला था। यूएन के मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने 19 जनवरी को जेवियर पेरेज डी क्यूलर को उनके 100वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं।