फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: एपस्टीन मामले में ब्रिटेन पुलिस की दूसरी कार्रवाई, पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार; US में थे नियुक्त

Mon, 23 Feb 2026 11:11 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश पुलिस ने जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों से जुड़े कदाचार की जांच के सिलसिले में सोमवार को ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार किया। हालांकि ब्रिटिश पुलिस ने अपनी प्रथा के मुताबिक नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन
जेफ्री एपस्टीन विवाद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपस्टीन मामले में ब्रिटिश शाही परिवार से जुड़ी पहली गिरफ्तारी के बाद ब्रिटेन पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। ब्रिटेन की पुलिस ने एपस्टीन फाइल के खुलासों के बाद कदाचार के संदेह में अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश पुलिस ने यह गिरफ्तारी दोषी यौन अपराधी एपस्टीन से उनके संबंधों के खुलासे के बाद की गई।
विज्ञापन


लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस फोर्स ने कहा कि 'अधिकारियों ने उत्तरी लंदन के एक पते से सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में 72 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।' 
72 वर्षीय मेंडेलसन को सितंबर 2025 में ब्रिटेन की राजनयिक सेवा में सबसे प्रतिष्ठित पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इससे पहले उनसे जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी भी ली गई थी।
विज्ञापन


ब्रिटिश पुलिस की प्रथा के अनुरूप मेंडेलसन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इस मामले में संदिग्ध की पहचान पहले ही मेंडेलसन के रूप में की जा चुकी है। पुलिस मैंडेलसन से उन दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिनसे पता चलता है कि उन्होंने डेढ़ दशक पहले एपस्टीन को संवेदनशील सरकारी जानकारी दी थी। उन पर यौन दुर्व्यवहार का कोई आरोप नहीं है।

संवेदनशील सरकारी जानकारी साझा करने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच इस महीने तब शुरू हुई जब अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज जारी किए। इन फाइलों में ऐसे ईमेल होने का दावा किया गया है, जिनसे संकेत मिलता है कि 2009 में वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान व्यापार मंत्री रहते हुए, मैंडेलसन ने एपस्टीन के साथ बाजार-संवेदनशील सरकारी जानकारी साझा की थी। उस समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन थे।

मैंडेलसन यूरोपीय आयोग में आयुक्त रह चुके हैं और बाद में अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत नियुक्त हुए। प्रधानमंत्री कीर स्टामर ने उन्हें दिसंबर 2024 में इस पद पर नियुक्त किया था, हालांकि उन पर एपस्टीन से संपर्क बनाए रखने के आरोप पहले से लग रहे थे। सितंबर 2025 में स्टारमर ने उन्हें पद से हटा दिया था। हाल ही में प्रधानमंत्री ने एपस्टीन के पीड़ितों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी और कहा कि उन्होंने मैंडेलसन पर भरोसा कर उन्हें नियुक्त करने में गलती की।

ये भी पढ़ें: Andrew Mountbatten: 11 घंटे की जांच के बाद रिहा किए गए पूर्व प्रिंस एंड्रयू, एपस्टीन फाइल में नाम; जानें विवाद
विज्ञापन


पूर्व राजकुमार एंड्रयू के बाद दूसरी गिरफ्तारी
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या करीब 15 साल पहले मैंडेलसन ने संवेदनशील सरकारी सूचनाएं एपस्टीन को दी थीं। जांच जारी है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब एपस्टीन से जुड़े एक अन्य मामले में एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूर्व प्रिंस को 11 घंटे बाद रिहा कर दिया गया, जबकि जांच अभी जारी है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें